गोला पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर भेजा पी एम के लिए
बड़हलगंज (राष्ट्र की परम्परा )
गोला थाना क्षेत्र के ग्राम सड़सड़ा के पश्चिम बने मंदिर मोड़ के पास अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से बाइक सवार दो लोग बुरी तरह घायल हो गए। घटना की सूचना गोला पुलिस को हुई,गोला पुलिस मौके पर पहुँची और दोनों घायलों को इलाज के लिए सी एच सी गोला पर पहुचाया।जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार देकर स्थित नाजुक देखते हुए दोनों घायलों को तत्काल जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इलाज के लिए एम्बुलेंस से जिला अस्पताल जाते समय रास्ते मे ही घायल छोटेलाल की मृत्यु हो गयी।
दूसरे घायल राम बृक्ष का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है वह खतरे से बाहर बताए जा रहे है। परिजन शव लेकर घर पहुचे।गोला पुलिस मौके पर पहुँच कर विधिक कार्यवाही करते हुए शव को कब्जे में लेकर पी एम के लिए भेज दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गोला थाना क्षेत्र के ग्राम बारानगर निवासी छोटेलाल निषाद पुत्र हरदेव उम्र 45 वर्ष व राम बृक्षपाल पुत्र हँगी पाल उम्र 50 वर्ष दोनों लोग बाइक से गजपुर गुरुवार को शादी के सिलसिले में गए थे।छोटे लाल के लड़की के लिए लड़का देखना था।वहां से शाम को घर वापस आ रहे थे कि सड़सड़ा बुजुर्ग गांव के पश्चिम बने मंदिर के सामने स्थित मोड़ पर अनियन्त्रित ट्रैक्टर ट्राली से बाइक का टक्कर हो गया।
जिसमे एक मौत और दूसरा घायल हो गया, जिसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। मृतक के पास एक लड़की और दो छोटे छोटे लड़के है।मृतक अपनी पुत्री की शादी के लिए लड़का देखने गया था।घटना से मर्माहत परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है।
मऊ (राष्ट्र की परम्परा) जनपद के कोपागंज ब्लॉक स्थित प्राचीन शिव मंदिर लैरोदोनवार के प्रांगण…
शासनादेश के अनुरूप किसानों के हितों की होगी पूरी सुरक्षा,किसी का अहित नहीं होने दिया…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र के सेवहा बाबू और…
बदलते शैक्षिक परिवेश के अनुरूप स्वयं को निरंतर अद्यतन करें शिक्षक : प्रो. संजीव कुमार…
मगहर बाईपास पर गौरव कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन संत कबीर नगर…
कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद की मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति, कुशीनगर ने पत्रकारों को पूर्व…