कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम ने की पीस कमेटी की बैठक

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)।श्रावण मास और बकरीद के दृष्टिगत जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई।
बैठक को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि विभिन्न पर्वों पर जनपद महराजगंज का इतिहास शांतिपूर्ण ही रहा है और पूर्ण विश्वास है कि अपनी परम्परा को जनपद के नागरिक आगे भी कायम रखेंगे और आगामी त्यौहार भी सकुशल सम्पन्न होंगे। उन्होंने कहा कि बकरीद में कुर्बानी के दौरान कुछ बातों का विशेष ध्यान रखें। पशुओं की कुर्बानी खुले में न करें, प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी कदापि न करें। कुर्बानी के उपरांत अवशेषों को खुले में न छोड़ें और उनका उचित प्रबंधन करें।
उन्होंने विद्युत विभाग को निर्देश दिया कि जनपद में रोस्टर के अनुसार ही कटौती हो। साफ-सफाई व स्वच्छ जलापूर्ति हेतु सभी ईओ व बीडीओ को निर्देशित किया। उन्होंने इस दौरान मेडिकल टीमों को भी सक्रिय रखने के लिए कहा। उन्होंने श्रावण मास के दृष्टिगत भी श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक इंतजाम और मंदिरों की साफ–सफाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी अपनी जिम्मेदारियों का पालन सुनिश्चित करें और परस्पर समन्वय के साथ काम करें। जनता के साथ भी संवाद बनाये रखें, ताकि त्यौहारों को सकुशल संपन्न कराया जा सके।
पुलिस अधीक्षक भी दोनो पक्षों को संबोधित करते हुए परस्पर भाई-चारे के साथ आगामी पर्वों को मनाने की अपील की। कहा कि किसी प्रकार की भ्रामक खबर को फैलाने अथवा उसके प्रभाव में आने से बचें। उन्होंने कहा कि प्रशासन की भ्रामक और झूठी खबरों पर कड़ी नजर है और ऐसा करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से संवेदनशील स्थलों को चिन्हित करते हुए कड़ी नजर रखने और आवश्यक सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
इससे पूर्व दोनों समुदायों के प्रबुद्ध जनों ने पीस कमेटी को संबोधित किया और विभिन्न बिंदुओं से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया। दोनों समुदायों के प्रबुद्धजनों ने वरिष्ठ अधिकारियों को अश्वस्त किया कि आगामी त्यौहारों को परस्पर सद्भावना व भाईचारे के साथ मनाया जाएगा। बैठक का संचालन शमशुल हुदा ने किया।
बैठक में सभी एसडीएम,सीओ,ईओ सहित अन्य संबंधित अधिकारी व दोनों समुदायों के सभ्रांत लोग उपस्थित रहें।

rkpnews@desk

Recent Posts

भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाई: 5700 नशीले इंजेक्शन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। भारत-नेपाल सीमा पर सक्रिय ड्रग तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे…

3 hours ago

लंबे इंतजार के बाद शिक्षामित्रों को राहत, मानदेय में भारी इजाफा

उत्तर प्रदेश में शिक्षामित्रों को बड़ी राहत, मानदेय 10,000 से बढ़ाकर 18,000 रुपये प्रतिमाह लखनऊ…

3 hours ago

प्रदर्शनी में झलकी विद्यार्थियों की रचनात्मकता और कौशल

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग में आयोजित…

3 hours ago

वनस्पति विज्ञान विभाग में मेमोरियल लेक्चर सीरीज, विशेषज्ञों ने विज्ञान और शोध पर रखे विचार

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग में 10…

3 hours ago

वोटरों की बढ़ी ताकत: अंतिम सूची में 84 लाख से ज्यादा नए नाम जुड़े

अंतिम निर्वाचक नामावली 2026 जारी—मतदाताओं में रिकॉर्ड बढ़ोतरी, कई जिलों में बड़ा उछाल लखनऊ (राष्ट्र…

3 hours ago

युवा उद्यमियों को बढ़ावा देने के लिए प्रशासन सख्त, एक सप्ताह में ऋण निस्तारण के निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी…

3 hours ago