नव चयनित प्रवक्ताओं तथा सहायक अध्यापकों को बाॅटा गया नियुक्ति पत्र

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम में प्रवक्ताओं व सहायक अध्यापकों को नियुक्ति पत्र सौंपा। राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के लिए लोक सेवा आयोग से नव चयनित प्रवक्ता तथा सहायक अध्यापकों का निष्पक्ष व ऑनलाइन पदस्थापन नियुक्ति पत्र वितरण समारोह कार्यक्रम का प्रसारण विकास भवन के गांधी सभागार में संपन्न हुआ। मुख्य मंत्री जी के संबोधन के उपरांत विकास भवन देवरिया में ग्राम्य विकास राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम, सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी, बरहज विधायक दीपक मिश्रा एवं रामपुर कारखाना विधायक सुरेंद्र चौरसिया द्वारा इस जनपद के नियुक्त 17 प्रवक्ता एवं 02 सहायक अध्यापको को नियुक्ति पत्र वितरित किया गया।
राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार मुक्त भर्तियां हो रही हैं। मेहनती व प्रतिभाशाली छात्रों को उनकी मेधा का सम्मान मिल रहा है। नियुक्ति प्रक्रिया से बिचौलियों का खात्मा कर दिया गया है। उन्होंने समस्त चयनितों को बधाई दी तथा राष्ट्रहित में सकारात्मक योगदान देने के लिए शुभकामना दी।
सदर विधायक डॉ शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने प्रवक्ता व एलटी ग्रेड की परीक्षाओं से इंटरव्यू को खत्म किया है, जिससे पारदर्शिता आई है और योग्य उम्मीदवारों का चयन हो रहा है। बरहज विधायक ने कहा कि समस्त चयनित अपने कार्य से जनपद व प्रदेश का नाम रोशन करें। विधायक रामपुर कारखाना सुरेंद्र चौरसिया ने कहा कि सरकार की पारदर्शिता व भ्रष्टाचार के प्रति ज़ीरो टॉलरेंस की नीति से ही लोगों को उनकी मेहनत का उचित परिणाम मिल रहा है।

प्रवक्ता के लिए चयनित होने वालों में सूर्य प्रकाश, नीलम सोनी, अनूप कुमार द्विवेदी, रोहिणी तिवारी, धर्मेंद्र कुमार वर्मा, विपुल कुमार पांडेय, विमलोक तिवारी, अमरजीत यादव, प्रभाकर यादव, चंचल चौहान, राकेश कुमार, आफताब अहमद, आशुतोष जायसवाल, प्राची सिंह, देवेंद्र कुमार तिवारी, अजीत मणि त्रिपाठी, दिव्या सिंह आदि शामिल हैं। प्रमोद चंद और शैलेश कुमार का चयन एलटी ग्रेड के लिए हुए है। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार, डीआईओएस विनोद राय सहित संबंधित अधिकारी गण आदि मौजूद रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

महराजगंज: भारत–नेपाल सीमा पर सुरक्षा कड़ी: संयुक्त पैदल गश्त से तस्करों में हड़कंप, सघन चेकिंग अभियान जारी

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। भारत–नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के…

3 minutes ago

खेती-किसानी को नई दिशा देगा केंद्रीय बजट: पवन मिश्र

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) । प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व में वित्त मंत्री Nirmala Sitharaman…

14 minutes ago

14 स्थानों पर 242 व्यक्तियों और 127 वाहनों की जांच

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने तथा आमजन में सुरक्षा…

14 minutes ago

पीपीगंज में छात्रा का अश्लील वीडियो वायरल: जबरन संबंध का दबाव, जांच के आदेश

गोरखपुर/पीपीगंज (राष्ट्र की परम्परा)। पीपीगंज थाना क्षेत्र में इंटर की एक छात्रा ने कारोबारी के…

5 hours ago

प्रयागराज कोर्ट का आदेश: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ FIR दर्ज होगी

प्रयागराज (राष्ट्र की परम्परा)। प्रयागराज की विशेष पॉक्सो अदालत ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ…

5 hours ago

Samajwadi Party का बागियों के लिए ‘वापसी फॉर्मूला’: राज्यसभा वोट से खुलेगा रास्ता

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। Samajwadi Party (सपा) ने अपने बागी विधायकों की घर वापसी के…

5 hours ago