नवनियुक्त 21 लेखपालों ने सदर तहसील में प्रभार किया ग्रहण

सेवाकाल में नालेज, स्कील व एटीट्यूट सब के अंदर होनी चाहिए-आकांक्षा

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l शासन द्वारा नव नियुक्त लेखपालो को तहसील आवंटित कर दिया गया है। सदर तहसील को मिले 21 लेखपालो ने मंगलवार को सदर तहसील पहुंचकर पद भार ग्रहण किया। नवनियुक्त लेखपालों को नायब तहसीलदार आकांक्षा पासवान ने सदर तहसील सभागार में नव नियुक्त
लेखपालों को दायित्व और कर्तव्यों के बारे में बताया, इस दौरान अधिनियम 1950 और भू व्यवस्था अधिनियम 1901 की नियमावली के बारे में जानकारी दी। भूमिधर के प्रकार से अवगत कराते हुए उन्होंने कहा कि ये तीन प्रकार के होते हैं। संक्राम अधिकार, असंक्राम अधिकार तथा असामी। उन्होंने कहा कि आप प्रशिक्षण केन्द्र पर पूरी ईमानदारी व लगन से पूर्ण करें, जिससे आपकों आपकी सेवा काल में किसी प्रकार की कोई समस्या न हो। सेवाकाल में तीन चीजें नालेज, स्कील व एटीट्यूट सभी के अंदर होनी चाहिए। जब बेहतर जानकारी होती है तो नौकरी और आसान हो जाती है। दूसरा स्कील या कौशल होगा तो तभी जनता की भावनाओं को समझेंगे और उनकी अपेक्षाओं पर खरा उतर सकेंगे। तीसरा समाज के प्रति सहयोग का नजरिया सबके अंदर होना चाहिए। उन्होंने कहा कि लेखपाल का काम 24 घंटे का होता है, क्योंकि आपदा यथा बाढ़ सूखा आदि का कोई समय नहीं होता है। आप सभी को हर समय अपने कर्तव्यों के निर्वहन के लिए तत्पर रहना चाहिए सभी को दिए गए दायित्वों को ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करते हुए कार्य करना होगा, किसी के प्रलोभन में किसी प्रकार का कोई भी कार्य न करें। इस दौरान रजिस्टार कानूनगो उदय राज रतना, विवेकानंद लेखपाल विकास गुप्ता मौजूद रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

पत्रकार हितों के लिए बड़ा कदम, गोरखपुर से उठा मजबूत मुद्दा

गोरखपुर प्रेस क्लब ने मुख्यमंत्री को सौंपा मांग पत्र, पत्रकारों की समस्याओं के समाधान का…

4 minutes ago

पेट्रोल संकट का असर: बाजार बंद, शादियों पर पाबंदी, ट्रांसपोर्ट फ्री

पाकिस्तान में ऊर्जा संकट से सख्ती: रात 8 बजे के बाद बाजार बंद, 10 बजे…

2 hours ago

महराजगंज: सूचना छुपाने पर कार्रवाई: ठूठीबारी थानाध्यक्ष निलंबित, एसपी का सख्त संदेश

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर एक बड़ी कार्रवाई…

2 hours ago

झपकी बनी जानलेवा: बाबा धाम से लौट रही स्कॉर्पियो पेड़ से टकराई, चालक की मौत

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। भिटौली थाना क्षेत्र के भैंसा पुल के पास मंगलवार सुबह एक…

2 hours ago

कानपुर में शादी के बाद किडनी के लिए दबाव, पत्नी से 30 लाख की मांग; FIR दर्ज

कानपुर (राष्ट्र की परम्परा)। कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने…

4 hours ago

तीन दिवसीय एयरोमॉडलिंग वर्कशॉप का आयोजन, कुलपति ने की सराहना

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में 6 से 8 अप्रैल 2026 तक…

4 hours ago