स्वयं से प्रश्न करोगे तो सारे
प्रश्नों के उत्तर मिल जाते हैं,
यदि औरों से प्रश्न क़रोगे तो
नये नये प्रश्न खड़े हो जाते हैं।
ग़लत राह में दौड़ लगाने से अच्छा,
सरल मार्ग में धीरे धीरे ही चलना,
इससे मंज़िल सुगम्य हो जाती है,
होता है सरल गंतव्य प्राप्त करना।
ज़्यादा झुक कर रहने से तो यह
दुनिया पैरों तले कुचल देती है,
पेट में लात मारने से न चूकती है,
जीवन में कुछ तो ग़ुरूर ज़रूरी है।
एक हारा हुआ इंसान फिर से
जीत हासिल कर सकता है,
पर मन से हारा हुआ इंसान,
कभी जीत नहीं पा सकता है।
सब कुछ सीख लेना ज्ञान नहीं,
कुछ नज़रंदाज़ करना ज़रूरी है,
आदित्य आत्मविश्वास हमारी
प्रेरणा और सर्व श्रेष्ठ पूँजी है।
डा० कर्नल आदि शंकर मिश्र
‘आदित्य’
मगहर बाईपास पर गौरव कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन संत कबीर नगर…
कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद की मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति, कुशीनगर ने पत्रकारों को पूर्व…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर राजकीय औद्योगिक…
B.Sc. छात्र निकला फर्जी लोन गैंग का मास्टरमाइंड, 10% कमीशन पर खुलवाए सैकड़ों खाते गोरखपुर(राष्ट्र…
कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के पत्रकारों के अधिकारों और उनकी प्रभावी भागीदारी सुनिश्चित करने…