श्री अन्न उत्पादन से नई पीढ़ी को मिलेगा गुणवत्ता युक्त अनाज: अनिल कुमार त्रिपाठी

मेहदावल में जनपद स्तरीय मिलेट्स श्री अन्न मेला सह प्रदर्शनी का भव्य आयोजन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के मेहदावल विधानसभा के जगतगुरु शंकराचार्य इंटर कॉलेज प्रांगण में मंगलवार को कृषि विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा उत्तर प्रदेश मिलेट्स श्रीअन्न पुनरुद्धार कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद स्तरीय मिलेट्स श्री अन्न मेला सह प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मेहदावल विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी ने दीप प्रज्वलित कर किया।
मुख्य अतिथि विधायक अनिल त्रिपाठी ने कहा कि श्री अन्न का उत्पादन किसानों की आय बढ़ाने के साथ-साथ नई पीढ़ी को पौष्टिक व गुणवत्ता युक्त अनाज उपलब्ध कराएगा। उन्होंने कहा कि रासायनिक खादों के अत्यधिक प्रयोग से भूमि की उर्वरा शक्ति प्रभावित हुई है, ऐसे में जैविक खेती और श्री अन्न उत्पादन समय की आवश्यकता है। उन्होंने किसानों से अधिक से अधिक श्री अन्न की खेती और पशुपालन को अपनाने का आह्वान किया। विधायक ने घोषणा की कि मेहदावल स्थित राजकीय कृषि बीज गोदाम का पुनरुद्धार कराया जाएगा।
कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. तरुण कुमार और डॉ. देवेश कुमार ने श्री अन्न की उपयोगिता, मृदा परीक्षण तथा फसल अवशेष प्रबंधन पर प्रकाश डाला। उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. चौधरी ने पशुपालन को किसानों के लिए लाभकारी बताते हुए जैविक खाद की महत्ता पर बल दिया। अधिकारियों ने यह भी बताया कि वर्ष 2023 को संयुक्त राष्ट्र द्वारा ‘अंतरराष्ट्रीय श्री अन्न वर्ष’ घोषित किया गया था और भारत विश्व का सबसे बड़ा मिलेट्स उत्पादक देश है।
विद्यालय के बच्चों ने सरस्वती वंदना, नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। एग्री जंक्शन वन शॉप स्टाप के चयनित अभ्यर्थियों को विधायक ने प्रमाण पत्र प्रदान किए तथा विश्वकर्मा आजीविका मिशन स्वयं सहायता समूह को सम्मानित किया गया।
अंत में उप कृषि निदेशक डॉ. राकेश कुमार सिंह ने विधायक, कृषकों, अधिकारियों एवं उपस्थित जनसमूह के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में जिला उद्यान अधिकारी, कृषि वैज्ञानिक, अधिकारी, किसान, महिलाएं और छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

उत्तर प्रदेश में आउटसोर्स कर्मियों को बड़ा तोहफा, बनेगा नया निगम – वेतन व सुविधाएं बढ़ीं

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) आउटसोर्सिंग कर्मियों की समस्याओं के समाधान और उन्हें समय से…

35 minutes ago

आम के पेड़ से फंदे पर लटकता मिला छात्रा का शव, हत्या की आशंका

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम सभा कटहरा निवासी पप्पू साहनी की 14…

41 minutes ago

एडीजे ने किया राजकीय बाल गृह का औचक निरीक्षण

देवरिया, (राष्ट्र की परम्परा)जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/सचिव…

49 minutes ago

देवरिया में रोजगार मेला आज

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला सेवायोजन…

1 hour ago

बरहज में एनडीआरएफ ने किया बाढ़ आपदा से बचाव का मॉक ड्रिल

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l तहसील बरहज के घाघरा नदी स्थित गौरा घाट पर मंगलवार को…

1 hour ago

उप-राष्ट्रपति के बयान के बाद ट्रंप की सेहत पर अटकलों का बाजार गर्म

सांकेतिक फोटो @WhiteHouse वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)अमेरिका के उपराष्ट्रपति जे.डी. वेंस के एक बयान…

2 hours ago