शिव भक्ति साहित्य में नया आयाम: आदित्य–शिव स्तुति

आदित्य–शिव स्तुति: महादेव की दिव्य आराधना में ओतप्रोत काव्य
लेखक: डॉ. कर्नल आदि शंकर मिश्र ‘आदित्य’

🔱 भूमिका
आदित्य–शिव स्तुति भगवान शिव के सगुण-निर्गुण स्वरूप, उनके महाकाल रूप, औंकार तत्व और कैलासवासी भोलेनाथ की महिमा का काव्यात्मक वर्णन है। यह रचना शिव-भक्ति, वेदांत और शैव दर्शन को समाहित करती हुई पाठक को आध्यात्मिक शांति और चेतना के उच्च स्तर तक ले जाती है।
🕉️ आदित्य–शिव स्तुति
शिव ॐकार, शिव चंद्रभाल,
शिव महादेव, शिव व्याघ्रछाल।
शिव महाकाल, शिव नीलकंठ,
शिव त्रिशूलधर, शिव भोकराल।
स्वरूप सुंदर सत्य शिव ॐ का,
जटा जूट घटा सुव्योम की।
किरीट शीश सोम चंद्रभाल का,
बहती रहे सुधारधार श्रीगंग की।
त्रिनेत्र नेत्र तीसरा ललाटभाल,
प्रदीप्त अग्नि दग्ध शिखा।
गले भुजंगमाल शेषनाग की,
फुफकार मार गले झुलते दिखा।
अक्षमाल, नरमुण्डमाल संग,
त्रिशूल-डमरु शोभित हाथ में।
गौरी गणेश कार्तिकेय संग,
शंभु विराजें विश्वनाथ में।
सुरेश महेश भवेश भस्म अंग,
तांडव लपेटे व्याघ्र चर्म।
काल भी डोले, कामदेव थर,
अकाल काल शंभु परम।
सोमनाथ, ॐकारनाथ, अमरनाथ,
केदारनाथ, तुंगनाथ।
महाकाल भोले भुआल आप,
नाममि ईश, हे भोलेनाथ।
चिदानंद, सच्चिदानंद रूप,
तुषाराद्रि गौर काया।
गंगाधर, सुर-नर-मुनि वंदित,
महेश हृदय सुखदाया।
गवेंद्राधिरूढ़ शिव भूषणांग,
दिव्यांबर, मन्दारमाल।
नमस्ते ओंकारनाथ प्रभु,
भुजविशाल, करुणाल।
प्रातः स्मरामि भवभयहर,
विश्वविजित, सर्वलोकेश।
संसार रोगहर महाऔषध,
अद्वितीय, महेश।
निराकार ॐकार निशीथनाथ,
कैलाशपति, गिरीश।
आदि-अंत, आदित्यनाथ आप,
कलातीत, कल्याण ईश।

Editor CP pandey

Recent Posts

सुरक्षित इंटरनेट दिवस पर कलेक्ट्रेट सभागार में जागरूकता कार्यशाला

स्मार्ट तकनीक और एआई के सुरक्षित व जिम्मेदार उपयोग पर हुआ मंथन संत कबीर नगर…

23 minutes ago

दिल्ली से झारखंड तक मनी लॉन्ड्रिंग का जाल

झारखंड टेंडर कमीशन घोटाला: ईडी ने 86.61 करोड़ की संपत्ति स्थायी रूप से जब्त की,…

25 minutes ago

झारखंड के चतरा में महिला की गोली मारकर हत्या, हंटरगंज के गायघाट गांव में दहशत

हंटरगंज (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)चतरा महिला हत्या, हंटरगंज गोलीकांड, झारखंड अपराध समाचार जैसे मामलों ने…

27 minutes ago

लगातार भूकंप: क्या बड़ा झटका आने वाला है?

उत्तर बंगाल–सिक्किम में लगातार भूकंप: 4 दिनों में 39 झटके, बड़े खतरे की चेतावनी कोलकाता/सिलीगुड़ी…

1 hour ago

बिहार विधानसभा में गूंजी अस्पतालों की बदहाली, मैथिली ठाकुर का तीखा सवाल

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधानसभा के बजट सत्र के दौरान सरकारी अस्पतालों की बदहाल…

1 hour ago

मथुरा में सामूहिक आत्महत्या: पति-पत्नी और 3 बच्चों की मौत

मथुरा/उत्तर प्रदेश (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले से एक बेहद दर्दनाक और…

2 hours ago