बेल्थरा रोड में नेटवर्क सेवा बदहाल, डिजिटल इंडिया सपना बना मजाकउपभोक्ताओं में गहरा असंतोष, कॉल ड्रॉप और धीमे इंटरनेट से त्रस्त लोग

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

देश जहां 5G युग में तेजी से कदम बढ़ा रहा है, वहीं बलिया जिले के बेल्थरा रोड क्षेत्र में मोबाइल नेटवर्क और इंटरनेट सेवाओं की स्थिति लगातार बदतर होती जा रही है। बीएसएनएल की पुरानी समस्याओं से जूझते उपभोक्ताओं को अब निजी कंपनियों—वोडाफोन, एयरटेल और जियो—से भी कोई राहत नहीं मिल रही है। नगर क्षेत्र में कॉल ड्रॉप की समस्या आम हो गई है। उपभोक्ताओं का कहना है कि 5G नेटवर्क के दावे के बावजूद इंटरनेट स्पीड बेहद कम है, जिससे ऑनलाइन पढ़ाई, डिजिटल कामकाज और यूपीआई लेन-देन जैसे जरूरी कार्य प्रभावित हो रहे हैं।
स्थानीय निवासी अली रजा बताते हैं कि बिजली कटने पर टावरों पर जनरेटर नहीं चलते, जिससे घंटों नेटवर्क बाधित रहता है। वहीं सलीम अख्तर का आरोप है कि कंपनियां खर्च बचाने के फेर में उपभोक्ताओं की सुविधा से समझौता कर रही हैं।
लोगों का कहना है कि कंपनियों ने रिचार्ज दरों में भारी बढ़ोतरी तो कर दी है, लेकिन सेवा गुणवत्ता में कोई सुधार नहीं हुआ है। मोहन सिंह वर्मा कहते हैं, “डिजिटल इंडिया की बात तो होती है, लेकिन यहां एक साधारण कॉल करना भी चुनौती बन गया है।बार-बार सिम पोर्ट करवाने के बाद भी लोगों को कोई भरोसेमंद नेटवर्क नहीं मिल पा रहा है, जिससे क्षेत्र में गहरा असंतोष और नाराजगी देखी जा रही है। स्थानीय नागरिकों ने टेलीकॉम कंपनियों और दूरसंचार विभाग से मांग की है कि बेल्थरा रोड क्षेत्र में नेटवर्क सेवाओं की समीक्षा कर ठोस कदम उठाए जाएं। ताकि क्षेत्रवासी भी डिजिटल युग की सुविधाओं का वास्तविक लाभ उठा सकें।

rkpnews@desk

Recent Posts

दिल्ली में कांग्रेस के प्रदर्शन से पहले मेट्रो पर बड़ा एक्शन! 6 स्टेशनों के गेट शाम 4 बजे तक बंद, जानिए कहां होगी परेशानी

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। राजधानी दिल्ली में ‘वोट चोरी’ के आरोपों को लेकर…

56 seconds ago

स्टोन क्रशर को लेकर खूनी संघर्ष! पूर्व भाजपा विधायक अतर सिंह भड़ाना की मौत से राजस्थान में सनसनी

फोटो वायरल वीडियो भरतपुर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। राजस्थान के भरतपुर जिले में स्टोन क्रशर…

26 minutes ago

नवरात्रि स्पेशल, व्रत में स्वाद और सेहत का संगममां दुर्गा की आराधना के साथ लें पौष्टिक फलाहार का आनंद

घर पर बनाएं मखनिया पनीर मखाना टार्ट और स्वादिष्ट फलाहारी थाली रंजना के घरेलू नुस्खे…

43 minutes ago

नवरात्रि में कम खर्च में दिखना है खूबसूरत? अपनाएं ये 5 फैशन टिप्स

ब्यूटी-फैशन: चन्द्र प्रभा पाण्डेय नवरात्रि का त्योहार आते ही महिलाओं और युवतियों के बीच पारंपरिक…

1 hour ago

क्रिकेट की ‘क्वीन’ स्मृति मंधाना को मिली नई जिम्मेदारी, अब बेटियों के भविष्य के लिए उठाएंगी आवाज!

स्मृति मंधाना को मिली दोहरी जिम्मेदारी! टीम इंडिया की कप्तानी के साथ अब यूनिसेफ का…

4 hours ago

आज का राशिफल 12 अक्टूबर 2026: मेष से मीन तक जानें किस राशि की चमकेगी किस्मत, कहां मिलेगा धन लाभ और किन्हें रहना होगा सतर्क

सोमवार, 12 अक्टूबर 2026 का दिन ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार कुछ राशियों के लिए आर्थिक…

4 hours ago