परिषदीय विद्यालयों में कक्षा एक से आठ तक कराई गई नेट परीक्षा

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। पयागपुर
महानिदेशक स्कूली शिक्षा के निर्देश पर परिषदीय विद्यालयों में कक्षा 1 से 8 तक कराई गई नेट की परीक्षा में पूरे विकासखंड में 98% छात्रों ने नेट की परीक्षा में प्रतिभाग किया गया ।
यह परीक्षा कक्षा 1 से 8 तक दो दिवस में संपन्न कराई गई जिसके तहत खंड शिक्षा अधिकारी वीरेन्द्र नाथ द्विवेदी ने प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय बनकटा , उच्च प्राथमिक विद्यालय झाला तरहर में चल रही परीक्षाओं का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान परीक्षा में शुचिता देखी गई तथा सभी पर्यवेक्षक व कक्ष निरीक्षक परीक्षा संपन्न कराते पाए गए ,परीक्षा के तदोपरान्त सरल एप के माध्यम से समस्त परीक्षार्थियों की ओएमआर शीट का स्कैनिंग भी कराया गया ।
साथ ही साथ खंड शिक्षा अधिकारी ने यह भी बताया कि आगामी 24 सितंबर को साक्षरता की परीक्षा भी प्रस्तावित है जिसको संपन्न कराने हेतु पूरी तैयारी कर ली गई है l
निरीक्षण के दौरान विकास क्षेत्र के एआरपी राजेश कुमार मिश्र,, महेन्द्र प्रताप सिंह ,करामत अली, नीतू शर्मा,रोहित शुक्ला, प्रियंका श्रीवास्तव, सुमन निगम, अंजू शर्मा, योगेश गुप्ता, अरुण यादव, मीनाक्षी त्रिपाठी, सुनीता आदि शिक्षक शिक्षामित्र, अनुदेशक मौजूद रहे l

rkpnews@desk

Recent Posts

तेल से पानी तक जंग का विस्तार: ईरान-इज़रायल संघर्ष ने बदली युद्ध की परिभाषा

वैश्विक ऊर्जा इमरजेंसी-तीसरे विश्व युद्ध की शुरुआत में ही दुनियाँ पर पड़ा असर-जंग का बदलता…

40 minutes ago

गोरखपुर में फॉरेंसिक रिसर्च सेंटर का भूमि पूजन

सीएम योगी की चुटकी से गरमाई सियासत महिला प्रत्याशी को लेकर चर्चा तेज गोरखपुर(राष्ट्र की…

3 hours ago

स्ट्रीट लाइट खरीद में घोटाला, ग्रामीणों ने उठाई जांच की मांग

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के मिठौरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत पिपरा सोंनाड़ी में विकास…

4 hours ago

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 200 मरीजों का हुआ उपचार

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l स्थानीय तहसील क्षेत्र के ग्राम मिर्जापुर के पंचायत भवन में बुधवार…

4 hours ago

राम नवमी अवकाश में बदलाव: 26 मार्च को खुलेंगे न्यायालय, 27 मार्च को रहेगा अवकाश

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जिला न्यायालय महराजगंज में राम नवमी के अवकाश को लेकर प्रशासन ने…

4 hours ago

निजी स्कूलों की महंगी फीस, बड़े दावे और हकीकत

चमकदार विज्ञापन बनाम वास्तविक परिणाम: निजी स्कूलों की पड़ताल (विज्ञापनों में सफलता की गारंटी, लेकिन…

5 hours ago