नेपालगंज मैराथन उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों एव छात्रों के लिए सुनहरा अवसर –टी एस ठाकुरी

नेपालगंज में आयोजित होगा अंतराष्ट्रीय मैराथन

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। पड़ोसी मित्र राष्ट्र नेपाल के नेपालगंज में 9वा अंतरराष्ट्रीय नेपालगंज मैराथन दौड़ 25 नवम्बर को होने जा रहा है,नेपाल के क्रिएटिव हैंड्स नामक संस्था यह आयोजन पिछले 9 वर्षों से करवा रही है।
जो इस वर्ष भी वृहद पैमाने पर किया जा रहा है क्रिएटिव हैंड्स के संस्थापक टीएस ठाकुर ने बताया की पिछले वर्षों की भांति इस वर्ष भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस मैराथन दौड़ का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें भारत व नेपाल के बहुत से सामाजिक संगठन, खिलाड़ी और आम जनमानस बड़ी संख्या में शामिल हो रहे हैं जिसमें फिल्मी सितारे, मिस नेपाल सहित बड़े-बड़े सेलिब्रिटीयो की भी सहभागिता होगी।
टी एस ठाकुरी ने कहा की भारतीयों के लिए खासकर उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों एवं छात्रों के लिए यह सुनहरा अवसर है क्योंकि उत्तर प्रदेश में कोई भी मैराथन संस्था नहीं है भारत में सिर्फ मुंबई मैराथन और देहरादून मैराथन ही होता है,इसलिए उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए एक यह सुनहरा अवसर है वे लोग इस अंतरराष्ट्रीय मैराथन में शामिल होकर अपना भविष्य सुधार सकते हैं क्योंकि हमारी संस्था अंतरराष्ट्रीय मैराथन संस्था से मान्यता प्राप्त है इसलिए इस मैराथन संस्था का प्रमाण पत्र आपको नौकरी सहित बहुत से क्षेत्र में काम आ सकता है।
उन्होंने बताया की 25 दिसंबर को सुबह 7 बजे दौड़ शुरू कर दिया जाएगा जो नेपालगंज के नगरपालिका कार्यालय से शुरू होकर कोहलपुर होते हुए फिर वापस नगरपालिका कार्यालय के पास समाप्त हो जायेगा।ये मैराथन 42 किमी, हाफ 21 किमी 10 किमी व 5 किमी का है। इस मैराथन में सामिल होने के लिए ऑनलाइन रजि0 17 नवम्बर से संस्था के वेबसाइट www.nepalgunjmarathon.com पर जाकर किया जा सकता है।
नेपालगंज मैराथन अंतरराष्ट्रीय मैराथन संस्था एम्स से संबद्ध है व उससे मान्यता प्राप्त है,नेपाल की यह पहली मैराथन संस्था है जो एम्स से मान्यता प्राप्त है उन्होंने बताया कि इस दौड़ में स्कूली बच्चे भी शामिल हो सकते हैं कक्षा 6 से 8 और 9 से 12 के बच्चे का अलग अलग स्पर्धा करवाया जायेगा, नेपालगंज मैराथन के टाइटल स्पॉन्सर नेपाल के प्रतिष्ठित व्यापारी के एल दुग्गल ग्रुप के धारा तेल ने किया है,पार्टनर स्पॉन्सर में के एल दुग्गड़ ग्रुप का ज्ञान खाद्य पदार्थ, शिखर प्लाई एवं सागरमाथा सीमेंट, राष्ट्रीय वाणिज्य बैंक, होटल सोल्टी,मेरा प्लेनेट सहित बहुत से संस्थाओं ने सहभागिता किया है।

rkpnews@desk

Recent Posts

टीबी के खिलाफ डीडीयू की मुहिम: जागरूकता संग पोषण का संबल

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग द्वारा विश्व क्षय रोग…

8 hours ago

डॉ. तूलिका मिश्रा की एआई तकनीक को यूके से पेटेंट, पौधों से औषधीय तत्व पहचानने में मिलेगी नई दिशा

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर…

8 hours ago

फर्जी आईएएस बनकर शादी रचाने वाला प्रीतम निषाद गिरफ्तार

गोरखपुर पुलिस ने जालौन से दबोचा, कई शादियों और ठगी के आरोप गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l…

8 hours ago

साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़7आरोपी गिरफ्तार

फर्जी दस्तावेजों के जरिए खातों से करोड़ों का लेनदेन भारी मात्रा में सामान बरामद गोरखपुर(राष्ट्र…

8 hours ago

स्वच्छता जागरूकता से सजे ‘नव निर्माण के 09 वर्ष’ कार्यक्रम का सातवां दिन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। केंद्र सरकार के 11 वर्ष एवं प्रदेश सरकार के…

8 hours ago

हेल्दी फूड स्टार्टअप ‘नेचर्स सैंडविच’ से युवाओं ने दी सेहत और स्वरोजगार की नई मिसाल

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। बदलती जीवनशैली और बढ़ती स्वास्थ्य जागरूकता के दौर में गोरखपुर के…

9 hours ago