03 रिक्त पदों हेतु इच्छुक अधिवक्ता कर सकते हैं आवेदन

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। मुख्य राजस्व अधिकारी रजनीश  राय ने  बताया है कि जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में विधि परामर्शी निर्देशिका के प्रस्तर 7.03 के अंतर्गत जनपद में रिक्त शासकीय अधिवक्ता (सिविल), सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता (फौजदारी) व नामिका अधिवक्ता (सिविल) के पद भरे जाने हैं। उन्होंने बताया है कि सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता (फौजदारी) के 02 तथा नामिका अधिवक्ता (सिविल) के 01 पद भरे जाने हैं।
इस प्रकार कुल 03 पदों पर नियुक्ति / आबद्धता हेतु इच्छुक अधिवक्ता जिन्होने जिला सरकारी अधिवक्ता की दशा में 10 वर्षों तक विधि व्यवसाय किया हो, सहायक जिला सरकारी अधिवक्ता की दशा में 07 वर्षो तक अधिनस्थ जिला सरकारी अधिवक्ता की दशा में 05 वर्षो तक विधि व्यवसाय किया हो। उन्होंने बताया है कि ऐसे सदस्यों से अपेक्षा की गई है कि नियुक्ति हेतु अपना नाम ओर ऐसे विवरण उपलब्ध कराये जिसमें आयु, विधिज्ञ वर्ग संस्था (बार) में किये गये विधि व्यवसाय की अवधि, हिन्दी में प्राप्त योग्यताए, पिछले तीन वर्षो में अदा किये गये आयकर की धनराशि और यदि आयकर न लगाया गया हो तो उनके द्वारा भेजी गयी आयकर विवरणी यदि कोई हो, दो वर्ष की कार्यवाही के दौरान उनके द्वारा किये गये कार्य का न्यायालय द्वारा यथाविधि सत्यापित ब्यौरा और यह सूचना कि क्या उन्होने आपराधिक सिविल और राजस्व संबंधी विधि कार्य किया है, का पूर्ण विवरण के साथ अपने प्रार्थना पत्र को 15 नवंबर 2023 को अपराह्न 1.00 बजे तक मुख्य राजस्व अधिकारी के कार्यालय में प्रेषित करेगे। उक्त तिथि के पश्चात प्राप्त एवं अधूरे प्रार्थना पत्र पर कोई विचार नहीं किया जायेगा। सीमावर्ती जिलों के विधि व्यवसायी अधिवक्ता विवरण के साथ अपने जिलाधिकारी के माध्यम से नीयत तिथि तक प्रेषित कर सकते है जिसे संबंधित जिलाधिकारी अपनी संस्तुति के साथ भेजने की व्यवस्था करेगे ।

rkpnews@desk

Recent Posts

प्याज-चीनी की महंगाई से बढ़ी रसोई की चिंता, क्या बफर स्टॉक बनेगा किसान-उपभोक्ता संतुलन का समाधान?

रसोई में महंगाई का तड़का: प्याज 70 रुपये पार, चीनी की तेजी ने बढ़ाई चिंता;…

10 hours ago

औद्योगिक भ्रमण में विद्यार्थियों ने समझी उद्योग जगत की कार्यप्रणाली

बिछुआ (राष्ट्र की परम्परा)। कक्षा में पढ़ाई के साथ विद्यार्थियों को उद्योग जगत की वास्तविक…

13 hours ago

राखी का संदेश

✍️ विजय गुंजन स्नेह है, अनुराग है, पवित्रता का बंधन है,ममता भरे एक धागे का…

14 hours ago

रक्षा बंधन: रिश्तों की डोर से राष्ट्र की परम्परा तक

नवनीत मिश्र रक्षा बंधन केवल कलाई पर राखी बांधने का पर्व नहीं, बल्कि भाई-बहन के…

24 hours ago

रॉयल्टी के छह गुना दंड से परेशान पीडब्ल्यूडी ठेकेदार, कार्य बहिष्कार की तैयारी

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। लोक निर्माण विभाग, उत्तर प्रदेश के ठेकेदार रॉयल्टी से जुड़े मामलों…

1 day ago

भाई-बहन का स्नेहाकाश

✍️ संजय एम. तराणेकर कलाई पर बंधता धागा है,पर बंधता है उससे विश्वास,बहन की आँखों…

1 day ago