Gorakhpur News: झोलाछाप की दवा बनी काल, सात माह की मासूम की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। झंगहा थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां झोलाछाप द्वारा दी गई कथित गलत दवा से सात माह की मासूम बच्ची की मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मेडिकल स्टोर संचालक को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़ें – 18 वर्षों की सेवा, फिर भी उपेक्षा: ग्राम रोजगार सेवकों का फूटा गुस्सा, प्रभारी मंत्री को सौंपा ज्ञापन

मृत बच्ची की पहचान इच्छा (7 माह) पुत्री राहुल निषाद, निवासी माईधिया घेरऊवां गांव के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, बच्ची पिछले 17 दिनों से अपने ननिहाल राजी जगदीशपुर बरहवा टोला में रह रही थी।

पेट दर्द और खांसी की शिकायत के बाद ले गए मेडिकल स्टोर

शनिवार को अचानक बच्ची के पेट में दर्द और खांसी की शिकायत हुई। इलाज के लिए परिजन उसे खिरिहवा चौराहे स्थित एक मेडिकल स्टोर पर ले गए, जहां कथित रूप से झोलाछाप इलाज करता है। आरोप है कि बिना किसी चिकित्सकीय जांच के बच्ची को दो सिरप थमा दिए गए और घर भेज दिया गया।

दवा पिलाने के बाद नहीं खुलीं मासूम की आंखें
घर लाकर जब बच्ची को दवा पिलाई गई तो वह गहरी नींद में चली गई। शाम तक जब बच्ची के शरीर में कोई हलचल नहीं हुई तो परिजन घबरा गए और उसे दोबारा उसी मेडिकल स्टोर पर ले गए। आरोप है कि वहां पहुंचते ही बच्ची की हालत गंभीर बताई गई और कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई।

मौत की खबर से मचा कोहराम

मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। नाराज परिजनों और ग्रामीणों ने झोलाछाप पर लापरवाही और गलत दवा देने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। मौके पर भारी भीड़ जुट गई।
सूचना पर पहुंची झंगहा थाना पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए आरोपी मेडिकल स्टोर संचालक को हिरासत में ले लिया।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी कार्रवाई

थाना प्रभारी अनूप सिंह ने बताया कि बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हिरासत में लिए गए मेडिकल स्टोर संचालक से पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

तीन बहनों में सबसे छोटी थी इच्छा

बच्ची के पिता राहुल निषाद ने बताया कि उनकी तीन बेटियां थीं, जिनमें सबसे छोटी इच्छा थी। उसकी मौत से परिवार पूरी तरह टूट चुका है। परिजनों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

rkpnews@desk

Recent Posts

सपा-भाकपा का 31 सूत्रीय मांगो पर धरना प्रदर्शन

राजयपाल को सम्बोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) शुक्रवार को बरहज तहसील के…

47 minutes ago

डीएम की पहल से रास्ते का विवाद सुलझा, आरसीसी सड़क का निर्माण पूरा

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)बरियारपुर नगर पंचायत में रास्ते को लेकर चल रहा विवाद जिलाधिकारी के निर्देश…

1 hour ago

महिला एवं बाल सुरक्षा को लेकर छात्र-छात्राओं को किया जागरूक

सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी, बाल विवाह के खिलाफ दिलाई शपथ कुशीनगर…

1 hour ago

बिजली का करंट लगाकर चारपाई के फ्रेम से बच्चे की मौत, वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। मईल थाना क्षेत्र में लोहे की चारपाई के फ्रेम में बिजली…

1 hour ago

ब्लैक होल पर कविता, अंतरिक्ष यात्रा पर निबंध; डीडीयू के दो शोधार्थियों ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में लहराया परचम

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। विज्ञान और साहित्य के संगम का अनूठा उदाहरण पेश करते हुए…

1 hour ago

फरसे के साथ गरजा स्वर्ण समाज का आंदोलन, आरक्षण में बदलाव की उठी मांग

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। स्वर्ण समाज के आंदोलन के दौरान बीएसएस परशुराम सेना के प्रदेश…

2 hours ago