देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में लापरवाही चरम पर — अर्जुन सिंह

महंगाई और ध्वस्त स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव ने भाजपा सरकार पर बोला हमला


बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)।

समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव अर्जुन सिंह ने गुरुवार को कपरवार स्थित अपने आवास पर प्रेस वार्ता कर भाजपा सरकार पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बनने से पहले महंगाई कम करने के बड़े-बड़े वादे किए गए थे, लेकिन आज हालात इसके बिल्कुल उलट हैं।

उन्होंने कहा कि रसोई गैस सिलेंडर, पेट्रोल, डीजल और बिजली के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं, जिससे आम जनता की कमर टूट गई है। महंगाई पर नियंत्रण के नाम पर भाजपा सरकार पूरी तरह विफल साबित हुई है। जीएसटी में बढ़ोतरी कर जनता की जेब पर डाका डालने के बाद अब उसमें कटौती की बातें कर जनता को गुमराह किया जा रहा है।

मेडिकल कॉलेज में लापरवाही पर सवाल
अर्जुन सिंह ने महर्षि देवराहा बाबा मेडिकल कॉलेज, देवरिया में हाल ही में हुई घटना को लेकर स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि टंकी में शव पाए जाने जैसी घटना यह साबित करती है कि स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। अधिकारियों को शिकायतों के बावजूद कार्रवाई न करना घोर लापरवाही और जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ है।

उन्होंने कहा कि प्रशासन इस गंभीर मामले में लीपापोती कर रहा है, जिससे उसकी असंवेदनशीलता उजागर होती है। समाजवादी पार्टी की मांग है कि दोषी अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाए और जनता को सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराया जाए।

उन्होंने कहा कि जनता का भरोसा अब इस सरकार से उठ चुका है, और 2027 के विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा को इसका जवाब देगी।

इसे भी पढ़ें –भटनी रेलवे स्टेशन पर युवक का शव सिग्नल पोल से लटका मिला, पैर पर लिखा था — “अपनी मर्जी से कर रहा हूं”

rkpnews@desk

Recent Posts

‘गुड मॉर्निंग देवरिया’ अभियान से पुलिस ने बढ़ाया सुरक्षा का भरोसा

मॉर्निंग वॉकर्स और बुजुर्गों से किया संवाद, बालिकाओं को हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी देवरिया…

2 hours ago

रामलीला में गूंजा धर्म और पराक्रम का संदेश, श्रीराम के बाणों से कुंभकर्ण का अंत

फोटो goo कुंभकर्ण वध और इंद्रजीत यज्ञ विध्वंस की लीला ने दर्शकों को किया भावविभोर,…

3 hours ago

दशहरा 2026 फैशन: साड़ी-लहंगे से हटकर पहनें ये 4 स्टाइलिश इंडो-वेस्टर्न श्रग सेट्स

दशहरा पर पहनें ट्रेंडी इंडो-वेस्टर्न श्रग सेट्स, सादगी में दिखेंगी सबसे खूबसूरत प्रस्तुति: चन्द्र प्रभा…

4 hours ago

सर्दियों में गीजर ऑन करने से पहले सावधान! इन गलतियों से हो सकता है नुकसान

4 महीने से बंद पड़ा गीजर चालू करने से पहले जरूर करें ये 5 काम,…

4 hours ago

विजयादशमी पर सीएम योगी का संदेश: अहंकार का अंत, सत्य की जीत! प्रभु श्रीराम के आदर्शों से जीवन बदलने का किया आह्वान

फोटो x गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। विजयादशमी के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने…

4 hours ago