डीडीयूजीयू ने वियतनाम की दो विश्वविद्यालयों के साथ किया एमओयू

राजभवन के गांधी हॉल में संपन्न हुआ समझौता

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)।
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने अंतरराष्ट्रीय सहयोग की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए वियतनाम की दो प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों, हो ची मिन्ह सिटी यूनिवर्सिटी ऑफ इकोनॉमिक्स एंड फाइनेंस तथा हो ची मिन्ह सिटी यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए।
यह समझौता राजभवन, लखनऊ स्थित गांधी हॉल में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय की कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल, प्रदेश के नौ राज्य विश्वविद्यालयों के कुलपति, आई.आई.टी. कानपुर के प्रतिनिधि तथा वियतनाम से आए उच्चस्तरीय प्रतिनिधि मंडल उपस्थित रहे।
कुलपति प्रो. पूनम टंडन के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में हुआ यह एम.ओ.यू. विश्वविद्यालय के लिए अंतरराष्ट्रीय शिक्षा और अनुसंधान सहयोग की दिशा में एक सशक्त कदम सिद्ध होगा। यह समझौता भारत और वियतनाम के बीच शिक्षा, अनुसंधान तथा सांस्कृतिक आदान-प्रदान के क्षेत्र में नए अवसरों के सृजन में सहायक होगा। इसके अंतर्गत शैक्षणिक सहयोग, ज्ञान-साझाकरण, छात्र-शिक्षक आदान-प्रदान, संयुक्त शोध एवं इंटर्नशिप कार्यक्रमों के माध्यम से नवाचार एवं कौशल-विकास को बढ़ावा दिया जाएगा। साथ ही, दीर्घकालिक एवं सतत सहयोग की स्थापना और संयुक्त, द्वैतिक तथा ट्विनिंग डिग्री कार्यक्रमों के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक प्रतिस्पर्धा में वृद्धि सुनिश्चित की जाएगी।
इस अवसर पर कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल के प्रति आभार व्यक्त करते हुए वियतनाम से आए प्रतिनिधियों को बुद्धभूमि कुशीनगर भ्रमण हेतु आमंत्रित किया।
कार्यक्रम में विश्वविद्यालय की ओर से प्रो. दिनेश यादव, प्रो. अनुशुति दुबे, डॉ. रामवंत गुप्ता एवं कुलसचिव धीरेंद्र श्रीवास्तव उपस्थित रहे।

इसे पढ़ें –देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में लापरवाही चरम पर — अर्जुन सिंह

इसे पढ़ें –देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में लापरवाही चरम पर — अर्जुन सिंह

rkpnews@desk

Recent Posts

‘गुड मॉर्निंग देवरिया’ अभियान से पुलिस ने बढ़ाया सुरक्षा का भरोसा

मॉर्निंग वॉकर्स और बुजुर्गों से किया संवाद, बालिकाओं को हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी देवरिया…

1 hour ago

रामलीला में गूंजा धर्म और पराक्रम का संदेश, श्रीराम के बाणों से कुंभकर्ण का अंत

फोटो goo कुंभकर्ण वध और इंद्रजीत यज्ञ विध्वंस की लीला ने दर्शकों को किया भावविभोर,…

3 hours ago

दशहरा 2026 फैशन: साड़ी-लहंगे से हटकर पहनें ये 4 स्टाइलिश इंडो-वेस्टर्न श्रग सेट्स

दशहरा पर पहनें ट्रेंडी इंडो-वेस्टर्न श्रग सेट्स, सादगी में दिखेंगी सबसे खूबसूरत प्रस्तुति: चन्द्र प्रभा…

3 hours ago

सर्दियों में गीजर ऑन करने से पहले सावधान! इन गलतियों से हो सकता है नुकसान

4 महीने से बंद पड़ा गीजर चालू करने से पहले जरूर करें ये 5 काम,…

3 hours ago

विजयादशमी पर सीएम योगी का संदेश: अहंकार का अंत, सत्य की जीत! प्रभु श्रीराम के आदर्शों से जीवन बदलने का किया आह्वान

फोटो x गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। विजयादशमी के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने…

3 hours ago