मानवाधिकार सहायता संघ की आवश्यक बैठक सम्पन्न

सलेमपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l मानवाधिकार सहायता संघ की एक बैठक सलेमपुर के सिंचाई विभाग के डाक बंगले पर किया गयाl इस बैठक में पूर्वी उत्तर प्रदेश के प्रदेश प्रभारी व देवरिया के जिलध्यक्ष अखिलेश कुमार योगी ने संबोधन में कहा कि हमें पुलिस मित्र मिशन अभियान के तहत योजनाबद्ध तरीके से सभी जिले के पदाधिकारी को प्रत्येक थाना और चौकी पर पहुंचकर इस अभियान को सफल बनाने का कार्य करना हैl जिससे हो रहे अत्याचार को रोकने का कार्य किया जा सकेl सभी पदाधिकारियों से निवेदन है कि आप सभी तहसील स्तर विधानसभा स्तर ब्लॉक स्तर ग्राम स्तर नगर स्तर वार्ड स्तर के सभी पदाधिकारी जो जहां है वहां एक छोटी सी बैठक के माध्यम से इस अभियान को सफल बनाने के लिए आप सभी को तैयार होकर इसको पूरा करने का कार्य करना हैl

उक्त अवसर पर पूर्वी उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष विकलांग प्रकोष्ठ के डॉक्टर पुरुषोत्तम शर्मा ने जय घोष का नारा लगाते हुए कहां की नारी शक्ति के बिना भारत अभी अधूरा है और इस अवसर पर जिले के महामंत्री मोहन यादव, कोषाध्यक्ष राजन गुप्ता, मंत्री महिला प्रकोष्ठ सोनी देवी, सरला देवी, नाथ घाट ग्राम अध्यक्ष वार्ड अध्यक्ष सुशील कुमार, उप संगठन मंत्री भूतेली साहनी, विकलांग प्रकोष्ठ के ब्लॉक अध्यक्ष रमाशंकर यादव इत्यादि तमाम पदाधिकारी उपस्थित रहेl

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

आगरा में विकास कार्यों की होगी परत-दर-परत जांच, अधिकारियों को समयबद्ध रिपोर्ट का निर्देश

आगरा (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद में आयोजित जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की…

6 hours ago

बच्चों के विवाद में मारपीट, युवक समेत तीन घायल

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l थाना क्षेत्र के बढ़ौना हर्दो चौराहे पर बच्चों के आपसी झगड़े…

6 hours ago

रेट आवेदन प्रक्रिया पूरी, त्रुटि सुधार आज तक होगा

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रवेश हेतु आयोजित शोध पात्रता परीक्षा…

7 hours ago

3 मार्च 2026 को चंद्रग्रहण, 4 मार्च को पूरे भारत में मनाई जाएगी होली

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l आगामी 3 मार्च 2026, मंगलवार को फाल्गुन पूर्णिमा के दिन खग्रास…

7 hours ago

अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलटी पिंक बस, दो युवक गंभीर घायल

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित बुधा…

7 hours ago

होली से पहले देवरिया के स्वास्थ्य केंद्रों पर अलर्ट, सीएमओ ने किया औचक निरीक्षण

देवरिया,(राष्ट्र की परम्परा)जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री जन…

7 hours ago