Categories: Uncategorized

सुरक्षित अन्न भंडारण के लिए आवश्यक उपाय

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला कृषि रक्षा अधिकारी डॉ. सर्वेश कुमार यादव ने बताया है कि फसल कटाई के बाद भंडारण में होने वाली क्षति को कम करने के लिए सुरक्षित अन्न भंडारण के उपाय करना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि असुरक्षित भंडारण में कीड़े, कृन्तक, सूक्ष्मजीवों आदि के कारण फसल कटाई के बाद होने वाली क्षति खाद्यान्न की लगभग 10 प्रतिशत होता है।
डॉ. यादव ने बताया कि भंडारण में कीटों के प्रकोप का प्रमुख कारण नमी, ऑक्सीजन की उपलब्धता और तापक्रम है। उन्होंने बताया कि भंडारित अन्न में यदि 10 प्रतिशत से अधिक नमी होती है, तो कीटों की संख्या बढ़ने लगती है और अनाज में फफूंद भी तेजी से बढ़ती है।
डॉ. यादव ने सुरक्षित अन्न भंडारण हेतु सुझाव देते हुए बताया कि फसल की कटाई से लेकर भण्डारण कक्ष तक पूर्ण सावधानी बरतते हुए अनाज को लाना चाहिए।
भंडारण गृह, कुठला, भंडारण गृह की भलीभांति सफाई एवं मरम्मत करा लेना चाहिए और भंडारण से पूर्व भंडारण गृह, कुठला बखारी आदि का मैलाथियान 50 प्रतिशत ई०सी० की 1ः100 के अनुपात में घोल बनाकर 3 मीटर प्रति 100 वर्ग मीटर की दर से फर्श, दीवार एवं छत पर छिड़काव करना चाहिए।
इसके अतिरिक्त अनाज को कड़ी धूप में सूखा लेना चाहिए, जिससे अनाज में 10 प्रतिशत से अधिक नमी न रह जाए।

rkpnews@somnath

Recent Posts

घसा कल्याणपुर में पोषाहार वितरण की दोबारा जांच, लाभार्थियों के दर्ज किए गए बयान

15 लाभार्थियों ने नियमित राशन नहीं मिलने की कही बात, जांच रिपोर्ट के आधार पर…

4 hours ago

देवरिया जीआरपी की बड़ी कार्रवाई: अवैध अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 2/3 से बिहार ले जाई जा रही 17.280 लीटर अवैध…

17 hours ago

दीक्षोत्सव में रोमांचक खो-खो मुकाबला, यूनिवर्सिटी कैंपस टीम बनी चैंपियन

फिजिकल एजुकेशन टीम को 6 अंक और एक टर्म से हराकर जीता खिताब गोरखपुर (राष्ट्र…

21 hours ago

तीन साल बाद फिर गरमाया बागापार सहकारी समिति की जमीन का विवाद

ग्रामीणों ने डीएम से लगाई गुहार, बोले- पुलिस चौकी हटाकर समिति को लौटाई जाए भूमि।…

21 hours ago

गोरखपुर जोन पुलिस फुटबॉल टीम बनी चैंपियन जीता गोल्ड मेडल

74वीं अंतरजोनल प्रतियोगिता 2026 में बेहतरीन प्रदर्शन डीजी जोन/एडीजी जोन मुथा अशोक जैन ने दी…

21 hours ago

कलेक्ट्रेट सभागार में नशा तस्करी व अपराध नियंत्रण पर मंथन

एडीएम सिटी गजेंद्र कुमार की अध्यक्षता में कस्टम, नारकोटिक्स व अन्य विभागों को सख्त निर्देश…

21 hours ago