डीएम ने उद्योग बंधु व व्यापार बंधु की समीक्षा बैठक की

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)।जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में उद्योग बंधु व व्यापार बंधु की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई।
जिलाधिकारी ने बैठक में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, ओडीओपी सहित विभिन्न रोजगारपरक योजनाओं की जानकारी ली। सहायक आयुक्त उद्योग ने बताया कि सीएम युवा उद्यमी विकास अभियान में वित्तीय वर्ष 2025–26 के लिए लक्ष्य 1700 है, जिसके सापेक्ष 277 इस वित्तीय वर्ष में प्रेषित किया जा चुका है। विभिन्न बैंकों में विगत वर्ष और इस वर्ष के कुल 564 आवेदन स्वीकृति हेतु और 124 आवेदन ऋण वितरण हेतु लंबित हैं। उन्होंने लंबित आवेदनों के त्वरित निस्तारण हेतु बैंकर्स को निर्देशित किया। सहायक आयुक्त ने बताया कि मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना में वित्तीय वर्ष 2025–26 में भौतिक लक्ष्य 160 के सापेक्ष 11 आवेदन विभाग द्वारा विभिन्न बैंकों को प्रेषित किए जा चुके हैं। इनमे अलग–अलग बैंकों द्वारा 08 आवेदनों को स्वीकृत किया गया है और सभी में ऋण वितरित किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि ओडीओपी योजना के तहत 26 लक्ष्य के सापेक्ष 05 आवेदन बैंको को भेजे गए हैं, जिसमे 02 आवेदनो को स्वीकृत करते हुए बैंकों द्वारा सभी में ऋण का वितरण किया गया जा चुका है।उन्होंने सभी बैंकों को विभिन्न रोजगारपरक योजनाओं में प्राथमिकता के आधार पर ऋण वितरण का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि आवेदनों के निस्तारण में अनावश्यक विलंब नहीं होना चाहिए। सहायक आयुक्त उद्योग को सीएम युवा उद्यमी योजना में आवेदन के साथ प्रोजेक्ट का कोटेशन भी भिजवाने का निर्देश दिया। उद्यमियों और संबंधित विभागों के साथ समन्वय करते हुए जिला उद्योग केंद्र को व्यापारियों की समस्याओं के निस्तारण का निर्देश दिया। उद्यमियों से उनकी समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को समस्या के त्वरित निराकरण हेतु आवश्यक निर्देश दिया।
उन्होंने सीएम युवा उद्यमी विकास अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु जिला उद्योग केंद्र के अधिकारियों व कर्मियों और एलडीएम व बैंकर्स को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि सभी लोगों के प्रयास से विगत वित्तीय वर्ष में जिला प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त करने में सफल रहा। इस वित्तीय वर्ष में सभी लोग अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें ताकि इस उपलब्धि को दोहराया जा सके।
इस दौरान बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन, सहायक आयुक्त राकेश जयसवाल, अधीक्षण अभियंता विद्युत वाई.पी. सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी ए.पी. सिंह, एएमओ जे.पी. त्रिपाठी, ईओ नगर पालिका महराजगंज आलोक कुमार सहित विभिन्न अधिकारी और उद्यमी उपस्थित रहें।

rkpnews@desk

Recent Posts

दिवाली पर कर्मचारियों को मिली 7 दिन की छुट्टी, इंदौर की कंपनी ने जीता दिल, 24 घंटे में मिले 250 नौकरी के आवेदन

इंदौर (राष्ट्र की परम्परा)। आज के दौर में जहां कई कर्मचारी लंबे काम के घंटे…

3 hours ago

दीपावली 2026: अयोध्या से व्हाइट हाउस और टाइम्स स्क्वायर तक जगमगाएगी दुनिया, मां लक्ष्मी की आराधना से गूंजेगा भारत का गौरव

Diwali 2026 Special: भारत की सांस्कृतिक विरासत का वैश्विक उत्सव, अयोध्या के दीपोत्सव से लेकर…

3 hours ago

‘माफी मांगकर ही अयोध्या आएं’, अखिलेश यादव के राम मंदिर दौरे से पहले CM योगी का बड़ा बयान

अयोध्या (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय…

3 hours ago

महिला सुरक्षा और जनविश्वास पर पुलिस का जोर, एंटी रोमियो टीम ने बालिकाओं को बताए सुरक्षा के उपाय

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) जनपद में आमजन की सुरक्षा, महिला एवं बालिका सुरक्षा तथा पुलिस-जनता…

3 hours ago

वाराणसी रेलवे स्टेशन पर सीट को लेकर यात्रियों में मारपीट, जमकर चले लात-घूंसे, वीडियो वायरल

वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा)। दीपावली और छठ पर्व के चलते ट्रेनों में यात्रियों की भारी…

3 hours ago

बद्रीनाथ धाम की पहाड़ी पर भीषण आग, 2 किलोमीटर दूर तक दिखाई दीं लपटें, वन विभाग में मचा हड़कंप

चमोली (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री बद्रीनाथ धाम…

3 hours ago