पैरोकारों व कोर्ट मोहर्रिर के साथ गोष्ठी कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये

बाराबंकी(राष्ट्र की परम्परा)
पुलिस अधीक्षक बाराबंकी दिनेश कुमार सिंह द्वारा पुलिस लाइन स्थित सभागार में जनपद के समस्त थानों के पैरोकारों व कोर्ट मोहर्रिर, मॉनीटरिंग सेल तथा माफिया सेल के साथ गोष्ठी की गई। गोष्ठी विगत वर्ष 2014 से अब तक सम्पन्न हुए लोक सभा/विधान सभा निर्वाचन के दौरान पंजीकृत किए गए अभियोगों की अद्यतन स्थिति के बारे में जानकारी की गई तथा अभियोगों की सघन पैरवी किए जाने हेतु निर्देशित किया गया। गोष्ठी के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा समस्त पैरोकारों व कोर्ट मोहर्रिर को समय से न्यायालय पहुंचकर न्यायालय के आदेशों-निर्देशों का अनुपालन कराने व विचाराधीन मुकदमों में समय से गवाहों के लिए सम्मन/वारण्ट भेजने और तामीलाशुदा सम्मन/वारण्ट को न्यायालय में समय से प्रस्तुत करने, महत्वपूर्ण मुकदमों जैसे- हत्या, पॉक्सो एक्ट या महिला सम्बन्धित मुकदमों, गोकशी, गोतस्करी, गैंगस्टर, मादक पदार्थों की तस्करी आदि मुकदमों में प्रभावी पैरवी कर गवाहों को पेश करने व अधिक से अधिक मुकदमों में अभियुक्तों को सजा दिलाने हेतु निर्देशित किया गया। जिन अभियोगों में गवाह कमजोर हैं उन अभियोगों की भी समीक्षा की गयी जिससे उन गवाहों की काउंसलिंग करके प्रभावी गवाही करायी जा सके एवं फर्जी जमानतदारों को चिन्हित करने हेतु भी निर्देशित किया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा समस्त पैरोकारों व कोर्ट मोहर्रि को सख्त हिदायत भी दी गई कि पुलिस स्तर से न्यायालय के कार्य में किसी प्रकार का विलम्ब न होने पाये साथ ही मॉनिटरिंग सेल में पोर्टल पर फीड उन मुकदमों जिनमें आरोप पत्र लग चुका है अति शीघ्र न्यायालय में दाखिल करने हेतु एवं पोर्टल पर फीड जिन मुकदमों में आरोप पत्र न्यायालय दाखिल है उनमें अतिशीघ्र आरोप तय करने हेतु एवं जिन मामलों में ट्रायल चल रहा है उनमें गवाही अति शीघ्र पूर्ण कर कर सजा कराने हेतु एवं टॉप 10 के अपराधियों/माफियाओं को विशेष पैरवी करके उनके विरुद्ध विधिक कार्यवाही करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए एवं महिला संबंधी अपराध में विशेष पैरवी करके उनमें भी सजा कराने हेतु निर्देश दिए गए।

rkpnews@somnath

Recent Posts

सनसनी: ढाबे पर बैठे युवक को मारी गोली, मौके पर मौत

ढाबे पर खाना खा रहे युवक की गोली मारकर हत्या, देवरिया में सनसनी—सीसीटीवी खंगाल रही…

5 hours ago

महराजगंज: जवाहर नवोदय विद्यालय में डीएम का औचक निरीक्षण, शिक्षा व स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर सख्त निर्देश

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के जवाहर नवोदय विद्यालय में जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने…

7 hours ago

महराजगंज में अवकाश दिवस पर भी चला फॉर्मर रजिस्ट्री अभियान, घर-घर पहुंचकर किया गया पंजीकरण

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के सदर ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत दरौली ग्राम सभा में फॉर्मर…

7 hours ago

बलिया में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रैक्टर से टक्कर में युवक की मौत, दूसरा गंभीर

सिकंदरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर-मालीपुर मार्ग पर खटंगा चट्टी के समीप…

8 hours ago

IPL 2026: RCB की दमदार जीत, MI को 18 रनों से हराया

IPL 2026 के 20वें मुकाबले में Royal Challengers Bengaluru ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Mumbai…

8 hours ago

भारत की सुरसम्राज्ञी आशा भोसले का अवसान: एक युग का अंत, एक अमर धरोहर की शुरुआत

“सुरों की रानी चली गईं: आशा भोसले के साथ खत्म हुआ एक स्वर्णिम युग” Rkpnews…

18 hours ago