4 लाख रुपये की को साइबर सेल द्वारा निम्नलिखित पीड़ितों के खातों में वापस कराया गया

बाराबंकी (राष्ट्र की परम्परा)
पुलिस अधीक्षक बाराबंकी दिनेश कुमार सिंह द्वारा जनपद में साइबर फ्रॉड की शिकायतों के त्वरित निस्तारण कर पीड़ितों के खातों में शत प्रतिशत धनराशि वापस कराने हेतु साइबर सेल, बाराबंकी को निर्देशित किया गया है। इसी क्रम में विगत माह जनवरी-2024 में साइबर अपराधियों द्वारा धोखाधड़ी कर विभिन्न लोगों के खातों से निकाले गए लगभग 04 लाख रुपये की धनराशि को साइबर सेल, बाराबंकी द्वारा निम्नलिखित पीड़ितों के खातों में वापस कराया गया।
पीड़ित मधु भारती के भाई के व्हाट्एसप पर लिंक भेजकर ऐनी डेस्क ऐप इंस्टाल कराकर क्रेडिट कार्ड के माध्यम से आवेदक के खातें से 1 लाख रूपये निकाल लेने की शिकायत पर साइबर सेल द्वारा, तत्काल सम्बन्धित वालेट से पत्राचार कर आवेदक के खाते में सम्पूर्ण धनराशि वापस करायी गयी।इस क्रम में
लक्ष्मण सिंह वर्मा निवासी ग्राम तवक्कलपुर पोस्ट कटका थाना रामनगर जनपद बाराबंकी से साइबर अपराधियों द्वारा ओ0टी0पी0 पूछकर डेबिट कार्ड के माध्यम से खाते से धोखाधड़ी कर 79,547/- रुपये निकाल लेने की शिकायत पर साइबर सेल द्वारा सम्बन्धित वालेट से पत्राचार कर आवेदक के खाते में सम्पूर्ण धनराशि वापस करायी गयी।
वही भरत लाल निवासी असैनी थाना कोतवाली नगर बाराबंकी के साथ साइबर अपराधियों द्वारा धोखाधड़ी कर ए0ई0पी0एस0 के माध्यम से खाते से 58,000/- रुपये निकाल लेने की शिकायत पर साइबर सेल द्वारा साइबर तकनीक का प्रयोग कर आवेदक के खाते में सम्पूर्ण धनराशि वापस करायी गयी।
बबीता यादव पुत्री विजय कुमार यादव निवासी कोड़री थाना जहांगीराबाद को आवास दिलाने के नाम पर साइबर अपराधियों द्वारा आवेदिका के साथ धोखाधड़ी कर 73,000/- रुपये निकाल लेने की शिकायत पर साइबर सेल द्वारा सम्बन्धित से पत्राचार कर आवेदिका के खाते में धनराशि वापस करायी गयी। इस प्रकार साइबर सेल द्वारा सात लोगो का रुपया वापस कराया गया।

rkpnews@somnath

Recent Posts

स्वरोजगार योजनाओं में तेजी लाने और निवेश बढ़ाने पर प्रशासन का फोकस

डीएम ने बैंकों और विभागों को समयबद्ध लक्ष्य पूरा करने के दिए निर्देश, जीबीसी 5.0…

9 hours ago

माय भारत पोर्टल से जोड़ने के लिए डीएम ने सभी विभागों को दिए निर्देश, उत्कृष्ट स्वयंसेवकों को मिलेगा सम्मान

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में…

9 hours ago

45वें दीक्षांत समारोह से पहले गांवों में प्रतिभा का उत्सव, ‘मेरी मां’ विषय पर विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मकता

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के 45वें दीक्षांत समारोह के तहत गोद…

9 hours ago

कस्बा चौकी सिकंदरपुर में जीर्णोद्धारित कार्यालय एवं नई बैरक का लोकार्पण

सिकंदरपुर /बलिया (राष्ट्र की परम्परा) कस्बा चौकी सिकंदरपुर परिसर में शुक्रवार को जीर्णोद्धारित कार्यालय तथा…

9 hours ago

घर के बाहर सो रही महिला की धारदार हथियार से हत्या, गांव में सनसनी

रात में हुए विवाद के बाद वारदात की आशंका,फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, आरोपितों की…

9 hours ago

30 जुलाई तक करें पंजीकरण, बीबीएयू ने जारी किया स्नातक प्रवेश काउंसलिंग कार्यक्रम

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के स्नातक…

10 hours ago