एनडीआरफ की टीम ने छात्रों को सिखाया आपदा प्रबंधन से निपटने का गुण

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)।  जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह के निर्देशन एवं अपर जिला अधिकारी वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार राय के मार्गदर्शन में सदर तहसील के महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण जनपद देवरिया एवं गोरखपुर से आई एनडीआरफ के संयुक्त तत्वाधान में छात्रों व शिक्षकों को आपदा से बचाव ,सुरक्षा प्रबंधन एवं प्राथमिक चिकित्सा के लिए प्रशिक्षण दिया गया।
11 एनडीआरएफ के उप महानिरीक्षक मनोज कुमार शर्मा के मार्ग दर्शन में रीजनल रिस्पांस सेंटर (आरआरसी) गोरखपुर के निरीक्षक राम यज्ञ शुक्ला की अगुवाई में आपदा से बचाव एवं प्रबंधन हेतु वृहद पैमाने पर मॉक अभ्यास, क्षमता निर्माण कार्यक्रम व जन जागरूकता के अभियान चलाया जा रहा है । शिक्षण संस्थानों में आपदा प्रबंधन हेतु स्कूल सुरक्षा एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कर रही है।
इसी के अंतर्गत शुक्रवार को अग्रसेन इंटर कॉलेज देवरिया में एनडीआरएफ की प्रशिक्षित एवं अनुभवी टीम द्वारा भूकंप से बचाव, आकाशीय बिजली, सर्पदंश ,बाढ़ में बचाव के तरीके, अग्नि सुरक्षा, सीपीआर ,गले में फसी वस्तुओं को निकालने के तरीके, शारीरिक चोटो का अस्पताल से पूर्व उपचार, तात्कालिक स्टेचर बनाना, लिफ्टिंग और मूविंग के तरीके, इंप्रोवाइज्ड फ्लोटिंग डिवाइस राफ्ट बनाना, स्कूल सुरक्षा ड्रिल आदि विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

बच्चों ने आपदा में राहत बचाव की तकनीकी को बारीकियों से जाना

इस स्कूल सेफ्टी प्रोग्राम के दौरान जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण देवरिया से  आपदा विशेषज्ञ  पंकज कुमार , विकास कुशवाहा  एनडीआरएफ की टीम से टीम कमांडर निरीक्षक राम यज्ञ शुक्ला के साथ 06 सदस्य टीम, एवं स्कूल के प्रधानाचार्य  गोपाल दत्त शुक्ला एवं अन्य अध्यापक एवं स्कूल के समस्त छात्र-छात्राए उपस्थित रहे।
Editor CP pandey

Recent Posts

जमीन विवाद से बढ़ा तनाव: बुजुर्ग वकील की मौत, प्रधान पर हत्या जैसे आरोप

प्रशासनिक लापरवाही या साजिश? सड़क विवाद में अधिवक्ता की संदिग्ध मौत देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)…

1 hour ago

संस्कार, अनुशासन और आत्मनिर्भरता से ही बनती है विशिष्ट पहचान: वैभव चतुर्वेदी

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय स्थित प्रभादेवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्नातक-परास्नातक के…

2 hours ago

ग्राम प्रधान के अधिकार छीने जाने से बढ़ी अव्यवस्था ग्रामीणों में आक्रोश

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद के गढ़िया रंगीन कस्बे में इन दिनों सफाई व्यवस्था पूरी…

2 hours ago

भूमि विवाद निस्तारण व फॉर्मर रजिस्ट्री में तेजी लाएं, लापरवाही पर होगी कार्रवाई: डीएम

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में भूमि विवाद मुक्त राजस्व ग्राम अभियान और फॉर्मर रजिस्ट्री…

2 hours ago

मोबाईल नंबर जिन उपभोक्ताओं बदला उनकी परेशानी ब

सिकंदरपुर /बलिया( राष्ट्र की परम्परा) गैस बुकिंग और केवाईसी प्रक्रिया को लेकर उपभोक्ताओं की परेशानियां…

4 hours ago

प्रशिक्षण ही आदर्श पुलिसकर्मी की नींव: एसपी शक्ति मोहन अवस्थ

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने पुलिस लाइन स्थित आरटीसी रिक्रूट…

5 hours ago