कट कनेक्शन समेत रेल खण्ड का संरक्षा निरीक्षण

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा) यात्री सुविधाओं के उन्नयन एवं परिचलनिक सुगमता हेतु मूलभूत ढाँचे में विस्तार के क्रम में शुक्रवार 20 अक्टूबर,2023 को भटनी-औड़िहार दोहरीकरण परियोजना के अंतर्गत भटनी-पिवीकोल हाल्ट (किमी सं-2.55 से किमी सं 5.94 तक) कट कनेक्शन समेत रेल खंड का संरक्षा निरीक्षण रेल संरक्षा आयुक्त, उत्तर पूर्व सर्किल मनोज अरोड़ा द्वारा सम्पन्न किया गया।
इस अवसर पर उनके साथ मुख्य प्रशासनिक अधिकारी/निर्माण एस.सी. श्रीवास्तव,मण्डल रेल प्रबन्धक/वाराणसी विनीत कुमार श्रीवास्तव, मुख्य परियोजना प्रबन्धक रेल विकास निगम लिमिटेड कमल कुमार तलरेजा ,अपर मण्डल रेल प्रबन्धक (इंफ्रा) रोशन लाल यादव ,मुख्य सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर (निर्माण) नीलाभ महेश,मुख्य सिगनल इंजीनियर ज्ञान प्रकाश शिवनारायण, मुख्य इंजीनियर/निर्माण पन्ना लाल, मुख्य इंजीनियर/निर्माण आशुतोष मिश्रा, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर तृतीय अनुज वर्मा,वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक ए पी सिंह, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी बलेंद्र पॉल , वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर (कर्षण) आर एन सिंह , वरिष्ठ मंडल सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर रजत प्रिय समेत रेलवे कर्मचारी एवं रेल विकास निगम लिमिटेड के वरिष्ठ पर्यवेक्षक उपस्थित थे।
रेल संरक्षा आयुक्त मनोज अरोड़ा ने अपने निरीक्षण का आरंभ मोटर ट्रॉली से किमी 2.55 से किया और ट्रैक फिटिंग्स, बैलास्ट लेवलिंग,लाइनर एवं ट्रैक से सिगनल पोस्टों की मानक दूरी का मापन किया। इसके पश्चात उन्होंने कर्व संख्या 02 एवं माइनर ब्रिज संख्या 04 का संरक्षा परीक्षण किया और सभी मानकों की गहराई से जाँच की। इसके बाद किमी सं 3.68 पर स्थित मेजर ब्रिज सं-5 का निरीक्षण किया और 3×12 के कम्पोसिट गर्डर एवं फाउंडेशन की जाँच की। इसी क्रम में उन्होंने कर्व संख्या 3 एवं 4 का भी मेजरमेंट किया इंडेन्ट कि जांच की। इसके बाद उन्होंने माइनर ब्रिज सं 06 व 07 के आर सी सी बॉक्स की जाँच की ततपश्चात पिवीकोल हाल्ट स्टेशन पर टर्न आउट संख्या 207बी,202 ए एवं 202 बी का पॉइंट एण्ड क्रासिंग निरीक्षण किया गेज टेस्टिंग करके फेल सेफ प्रणाली की जाँच की। निरीक्षण के अंत में उन्होंने किमी 5.7 पर स्थित समपार फाटक सं 04 का संरक्षा निरीक्षण किया गेट मैन के संरक्षा ज्ञान को परखा।
उक्त निरीक्षण में रेल संरक्षा आयुक्त ने लाइन फिटिंग्स,सिग्नलों का संस्थापन, बैलास्ट की कुशनिंग,ओवर हेड लाइन की मानक स्थिती एवं पुल पुलियाओं पर संरक्षा के सभी मानदंडों को परखा।

Editor CP pandey

Recent Posts

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

19 hours ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

20 hours ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

3 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

3 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

3 days ago