सहजनवा/गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l 11वीं वाहनी राष्ट्रीय आपदा मोचन बल के कमांडेंट मनोज कुमार शर्मा के निर्देशन में, गोरखपुर के समस्त राजकीय इंटर कॉलेजों में एनडीआरएफ गोरखपुर की एक टीम द्वारा, एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत आज राजकीय इंटर कॉलेज सहजनवा के स्कूल के बच्चों को आपदा, के दौरान अपना और अपने आसपास के लोगों का बचाव कैसे किया जाए उसके बारे में एनडीआरफ के निरीक्षक सुधीर कुमार के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई है, जिसके द्वारा डेमो देकर स्कूल के बच्चों द्वारा प्रैक्टिस कराई गई।
आपदा प्रबंधन एक दिवसीय कार्यक्रम के अंतर्गत बताया गया कि, भूकंप आने पर स्कूल के बच्चों को क्या कार्यवाही करनी चाहिए, रक्तस्राव को रोकने का तरीका, सर्फ दंश-क्या करना है,क्या नहीं करना है, हाथ- पैर में किसी प्रकार का मोच आने पर या फैक्चर होने पर प्रबंधन कैसे करना है, आकाशी बिजली से बचाव कैसे करें, सीपीआर प्रणाली क्या है- इसका प्रबंधन कैसे करें, इंप्रोवाइज्ड स्टेचर एवं राफ्ट तैयार करना, इत्यादि के बारे में ट्रेनिंग टीम द्वारा डेमो दिया गया और स्कूल के बच्चों द्वारा प्रैक्टिस कराई गई। साथ ही साथ स्कूल कमेटी को प्राथमिक उपचार किट भी, एनडीआरएफ के निरीक्षक सुधीर कुमार द्वारा सौंपा गया।
यह कार्यक्रम प्रिंसिपल आलोक कुमार की अध्यक्षता में संपन्न किया गया ।
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर रविवार को सभी बीएलओ को अपने-अपने…
देवरिया।(राष्ट्र की परम्परा)कृष्ण मोहन सिंह आत्महत्या मामला देवरिया में प्रशासन ने त्वरित और सख्त कदम…
देवरिया,(राष्ट्र की परम्परा)।मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान 2026 देवरिया के तहत प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम…
ज़िन्दगी का तराना कभी भीअपना स्वरूप बदल देता है,इसलिए हमें किसी तरह काअभिमान शोभा नहीं…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। आगामी त्योहार होली और रमजान को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सकुशल संपन्न…
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। स्वच्छ भारत मिशन 2025-26 के अंतर्गत रविवार 22 फरवरी 2026 को…