जिला चिकित्सालय में एनडीआरएफ व स्थानीय प्रशासन ने किया मॉकड्रील

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के संयुक्त जिला चिकित्सालय में एनडीआरएफ की टीम व स्थानीय जिला प्रशासन के साथ मिलकर मॉकड्रिल का अभ्यास किया गया। 11वीं बटालियन एनडीआरफ के उप महानिरीक्षक मनोज कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में एनडीआरएफ (आरआरसी) गोरखपुर के उपकमांडेंट संतोष कुमार के नेतृत्व में भूकम्प से होने वाली जनधन की क्षति को न्यूनीकृत किये जाने हेतु मॉकड्रिल किया गया। मॉकड्रिल में उप जिलाधिकारी सदर शैलेश दूबे, मुख्य चिकित्साधिकारी अनिरुद्ध सिंह, चिकित्सा अधिकारी डॉ महेंद्र प्रसाद, आपदा विशेषज्ञ कृष्ण गुप्ता की उपस्थिति में संयुक्त जिला चिकित्सालय के परिसर में सम्पन्न हुआ। इस मॉकड्रिल का संचालन एनडीआरफ के उपकमांडेंट संतोष कुमार, निरीक्षक गोपी गुप्ता, उपनिरीक्षक जयप्रकाश व समन्वय आपदा विशेषज्ञ कृष्ण गुप्ता ने किया। एनडीआरएफ के जवानों की मदद से बिल्डिंग में फैंस विक्टिम को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया तथा घायल व्यक्तियों को मेडिकल टीम द्वारा प्राथमिक उपचार करते हुए एम्बुलेंस के माध्यम से जिला चिकित्सालय भेजा गया। इसके उपरांत अन्दर फंसे लोगो को रस्सी आदि उपकरणों के माध्यमों से बाहर निकाला गया। आपदा मित्रों द्वारा भी राहत एवं बचाव कार्य में सहयोग किया गया। पुलिस विभाग के अधिकारियों द्वारा भूकम्प से फैल रही अफरा-तफरा को रोका गया तथा परिवहन विभाग की मदद से प्रभावित व्यक्तियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

अंबरनाथ में भव्य होली मिलन समारोह संपन्न, सांस्कृतिक रंगों से सराबोर हुआ शहर

महाराष्ट्र (राष्ट्र की परम्परा)। अंबरनाथ महोत्सव सांस्कृतिक संस्था द्वारा भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन…

4 hours ago

मऊ में होली को लेकर पुलिस अलर्ट, संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने…

4 hours ago

संजू सैमसन का सुपर शो! 97* रन की तूफानी पारी से भारत की जीत, जश्न के बाद ICC एक्शन का खतरा

कोलकाता (राष्ट्र की परम्परा)। ICC मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में भारत…

6 hours ago

पश्चिम एशिया में बढ़ता तनाव: ईरान का परमाणु ठिकानों पर हमले का दावा, IAEA ने नुकसान से किया इनकार

तेहरान/वियना (राष्ट्र की परम्परा)। पश्चिम एशिया में जारी सैन्य तनाव के बीच ईरान ने बड़ा…

7 hours ago

श्रीनगर में उग्र प्रदर्शन: खामेनेई की हत्या के विरोध में सड़कों पर उतरे लोग, पुलिस ने छोड़ी आंसू गैस

श्रीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या के विरोध…

7 hours ago

होली: दिलों को जीतने और रिश्तों को जोड़ने का त्योहार

✍️ राजकुमार बरूआ, भोपाल “वैमनस्यं तृणीकृत्य होल्यग्नौ भस्मतां हितम्।नानारङ्गजलैबी सौमनस्यं भवेत् पुनः ।।” होली का…

7 hours ago