NDA छात्र ने की आत्महत्या: परिवार ने सीनियर्स पर लगाया गंभीर आरोप, जांच में जुटी पुलिस

पुणे (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। नेशनल डिफेंस एकेडमी (NDA) में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। उत्तर प्रदेश के लखनऊ निवासी 18 वर्षीय कैडेट अंतरिक्ष कुमार सिंह ने 10 अक्टूबर की सुबह अपने कमरे में बेडशीट से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना पुणे के खडकवासला स्थित एनडीए परिसर में हुई, जिसने पूरे सैन्य और शैक्षणिक जगत को झकझोर दिया है।

मृतक अंतरिक्ष के पिता भी भारतीय सेना में रह चुके हैं और बेटा भी उन्हीं की तरह देश सेवा का सपना देख रहा था, लेकिन यह सपना अधूरा रह गया।

परिवार ने सीनियर्स पर लगाया आरोप

परिवार का आरोप है कि अंतरिक्ष को उसके सीनियर्स की ओर से लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। मानसिक दबाव और तनाव से परेशान होकर उसने यह कदम उठाया। परिवार ने कहा कि उन्होंने हाल ही में यह शिकायत एनडीए अधिकारियों से भी की थी।

कमरे में फांसी लगाकर दी जान

सूचना मिलते ही उत्तमनगर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने आत्महत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि, आत्महत्या की असली वजह का पता जांच के बाद ही चल सकेगा।

मां का बयान दर्ज, निष्पक्ष जांच की मांग

पुणे पुलिस ने 11 अक्टूबर को अंतरिक्ष की मां सीमा सिंह का बयान दर्ज किया। परिवार ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
एनडीए कमांडेंट वाइस एडमिरल गुरचरण सिंह ने इस घटना को “दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण” बताया है और कहा कि संस्था परिवार को पूरी सहायता प्रदान कर रही है।

पोस्टमॉर्टम के बाद अंतरिक्ष का पार्थिव शरीर शनिवार शाम लखनऊ ले जाया गया, जहां अंतिम संस्कार किया गया।

Karan Pandey

Recent Posts

तड़के हाईवे पर मची चीख-पुकार, कंटेनर और डंपर की टक्कर के बाद धधके दोनों वाहन; कई घायल

अलीगढ़ हाईवे पर तड़के भीषण हादसा, कंटेनर-डंपर की टक्कर के बाद दोनों वाहनों में लगी…

2 seconds ago

एक साथ 45 लोग बीमार! जितिया व्रत की तैयारी में बनी मड़ुआ की लिट्टी-रोटी के बाद मचा हड़कंप

घनश्याम तिवारी की रिपोर्ट बलिया, (राष्ट्र की परम्परा)। जितिया व्रत की तैयारी के बीच बलिया…

6 minutes ago

दिवाली-छठ पर ट्रेन टिकट को लेकर टेंशन खत्म! गोरखपुर से 30 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और तारीख

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों के लिए बड़ी राहत, 30 जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनें 632…

16 minutes ago

आज जितिया का निर्जला व्रत, जानें पूजा-विधि, शुभ मुहूर्त और जीमूतवाहन की पूरी कथा

फोटो go लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। हिंदू धर्म में जितिया यानी जीवित्पुत्रिका व्रत को माताओं…

27 minutes ago

छापेमारी से पहले पुलिस टीम पर टूटा कहर, तेज रफ्तार ट्रक ने मारी सीधी टक्कर; चालक गंभीर

बड़हिया में तड़के बड़ा हादसा: रेड पर जा रही पुलिस गाड़ी को ट्रक ने मारी…

59 minutes ago

03 अक्टूबर 2026 राशिफल: 12 राशियों में किसका चमकेगा भाग्य, किसे रहना होगा सावधान?

03 अक्टूबर 2026 आज का राशिफल: मेष से मीन तक जानें शिक्षा, करियर, धन, प्रेम…

1 hour ago