बृहन्मुंबई उत्तर विभाग चेंबूर के शिक्षण निरीक्षक डॉ.मुश्ताक शेख के कार्यालय में राकांपा(अजित पवार गुट)के अल्पसंख्याक संगठक सचिव अकबर शेख ने भ्रष्टाचार का लगाया आरोप

कहा- भ्रष्टाचारी शिक्षक निरीक्षक डॉ.मुश्ताक शेख पर कार्रवाई नहीं हुई तो जल्द करेंगे महाराष्ट्र मंत्रीमंडल से लिखित शिकायत

मुंबई (राष्ट्र की परम्परा)
चेंबूर बृहन्मुंबई उत्तर विभाग शिक्षण निरीक्षण कार्यालय पर भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का आरोप अकबर शेख ने लगाया है साथ ही स्थानिको के उत्पीड़न पर आक्रोश जताया है। उन्होने कहा कि भ्रष्टाचारी अधिकारी पर कार्रवाई नहीं हुई तो वह चुप नहीं बैठेंगे और महाराष्ट्र के मंत्रीमंडल को लिखित शिकायत के लिए विवश होंगे।
शेख ने कहा कि शिक्षण निरीक्षण कार्यालय मे बडे पैमाने पर भ्रष्टाचार सुरू है और शिक्षण निरीक्षण के अधिकारी डॉ.मुश्ताक शेख अपने दायित्वों का निर्वंहन करने मे नाकाम साबीत हो रहे है उन्होंने शिक्षण निरीक्षण कार्यालय के सीसीटीव्ही फुटेज चेक करने और हर समय चार से पाच दलालो का जमावडा रहता है इस पर शासन को पैनी नजर रखने की अपील की है।
उनका कहना है की जब वह जनहित के कार्य के लिए डॉ. मुश्ताक शेख से मुलाकात के लिए गये तो वहा केबिन मे बडे पैमाने पर दलालो का जमावडा लगा था उन्होने कहा की आप इन दलालो से संपर्क कर मोटी रकम अदा करके अपना काम करवा लो अगर आप इन दलालो से संपर्क नही करोगे तो आप का काम नही होगा।
इसलीए महाराष्ट्र के अल्पसंख्याक संगठक सचिव अकबर शेख ने महाराष्ट्र के लोकप्रिय मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस उपमुख्यमंत्री अजित पवार व शिक्षण शालेय मंत्री दीपक केशरकर से अनुरोध किया है की उक्त भ्रष्ट अधिकारी की विभागीय चौकशी करके त्वरित निलंबन की कारवाई की जाए।

rkpnews@desk

Recent Posts

साइबर ठगी के 97 हजार रुपये पीड़ित के खाते में वापस

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। थाना भटनी पुलिस की साइबर टीम ने साइबर ठगी के शिकार…

30 minutes ago

वैज्ञानिक दृष्टिकोण से छात्रों और नागरिकों का सर्वांगीण विकास संभव

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। सामाजिक संस्था रविदास समाज कल्याण सेवा संस्थान, भैंसाहा के तत्वावधान में…

33 minutes ago

महिला सफाई मित्र ने नगर विकास मंत्री का किया आत्मीय स्वागत

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत नगर पालिका परिषद मऊ में स्वच्छता…

35 minutes ago

सदर तहसील में आयुष्मान कार्ड शिविर, 50 लाभार्थियों के बने कार्ड

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी के निर्देश पर शून्य गरीबी में चिन्हित पंजीकृत निर्माण श्रमिक…

45 minutes ago

दलित बस्ती क़ी जर्ज़र सड़क पर चलने को मजबूर ग्रामीण

खण्ड विकास अधिकारी को सौपा ज्ञापन बरहज/देवरिया(राष्ट्र क़ी परम्परा)ग्राम सभा महुई कुंवर की दलित बस्ती…

48 minutes ago

पिस्टल से खेलना पड़ा भारी, दोस्त के सिर में लगी गोली, मेडिकल कॉलेज में मौत

समरधीरा चौराहे पर अंडे की दुकान में चार दोस्त कर रहे थे पार्टी, हथियार में…

57 minutes ago