पुरानी पेंशन बहाली को लेकर हुई संगोष्ठी

महाराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। ब्लॉक संसाधन केंद्र पनियरा के सभागार में अटेवा के तत्वाधान में गुरुवार को संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें पुरानी पेंशन बहाली की मांग करते हुए कहा गया कि जब तक यह महत्वपूर्ण मांग पूरी नहीं हो जाती अटेवा का संघर्ष जारी रहेगा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अटेवा जिला अध्यक्ष टीपी सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि पुरानी पेंशन बहाली का मुद्दा प्रत्येक शिक्षक व कर्मचारियों के जीवन से जुड़ा हुआ है जब तक इस पर सरकार विचार नहीं करती तब तक यह लड़ाई निरंतर जारी रहेगी ।उन्होंने कहा अटेवा लगातार प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर पर अपनी लड़ाई लड़ रहा है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला महामंत्री ने कहा कि हमें एकजुटता का परिचय देते हुए अपने संघर्षों को और आगे बढ़ना होगा तभी हमें कामयाबी मिलेगी। कार्यक्रम को ब्लॉक अध्यक्ष रामेश्वर मौर्य, ब्लॉक मंत्री मोहम्मद अयूब, अध्यक्ष प्रमोद कुमार पटेल, नीरज राय, संजय कुमार, मंत्री राजेश यादव, सुनील मिश्रा सहित तमाम लोगों ने अपने विचार व्यक्त किए। संगोष्ठी में सभी संगठन के अध्यक्ष, प्रमोद कुमार पटेल, विनोद कुमार वर्मा, नीरज राय, संजय कुमार मौर्य व मंत्री राजेश यादव,सुनिल मिश्रा सहित तमाम लोगों ने संबोधित किया। इस दौरान जिला कोषाध्यक्ष राघवेन्द्र गुप्ता, नागेन्द्र चौहान जिला संगठन मंत्री, ब्लॉक पदाधिकारी राजेश्वर प्रजापति, फूल चन्द यादव,अरविन्द कुमार पांडेय, अरुण मौर्या, धर्मेंद्र पाल,अरुण मिश्रा, संजीव कुमार, बालमुकुंद चौरसिया, सीमा सिंह, अनीता दूबे व ब्लॉक के समस्त शिक्षक उपस्थित रहें।

rkpnews@desk

Recent Posts

देवरिया जीआरपी की बड़ी कार्रवाई: अवैध अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 2/3 से बिहार ले जाई जा रही 17.280 लीटर अवैध…

10 hours ago

दीक्षोत्सव में रोमांचक खो-खो मुकाबला, यूनिवर्सिटी कैंपस टीम बनी चैंपियन

फिजिकल एजुकेशन टीम को 6 अंक और एक टर्म से हराकर जीता खिताब गोरखपुर (राष्ट्र…

14 hours ago

तीन साल बाद फिर गरमाया बागापार सहकारी समिति की जमीन का विवाद

ग्रामीणों ने डीएम से लगाई गुहार, बोले- पुलिस चौकी हटाकर समिति को लौटाई जाए भूमि।…

15 hours ago

गोरखपुर जोन पुलिस फुटबॉल टीम बनी चैंपियन जीता गोल्ड मेडल

74वीं अंतरजोनल प्रतियोगिता 2026 में बेहतरीन प्रदर्शन डीजी जोन/एडीजी जोन मुथा अशोक जैन ने दी…

15 hours ago

कलेक्ट्रेट सभागार में नशा तस्करी व अपराध नियंत्रण पर मंथन

एडीएम सिटी गजेंद्र कुमार की अध्यक्षता में कस्टम, नारकोटिक्स व अन्य विभागों को सख्त निर्देश…

15 hours ago

सेवानिवृत्ति समारोह में अनिरुद्ध प्रसाद की ईमानदार सेवाओं की हुई सराहना

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सूचना विभाग, देवरिया के कर्मचारी अनिरुद्ध प्रसाद के सेवानिवृत्त होने पर…

15 hours ago