राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में एनसीसी गोरखपुर को प्रदेश मे दूसरा स्थान

मुख्यमंत्री के उत्साहवर्धन से गौरवान्वित है कैडेट्स– ब्रिगेडियर रावत

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l सोमवार को एनसीसी ग्रुप गोरखपुर के कैडेटों द्वारा गाजियाबाद में हुई राज्य स्तरीय प्रतियोगिता,इंटर ग्रुप कंपटीशन में गोरखपुर ग्रुप को प्रदेश में द्वितीय स्थान प्राप्त कराने वाले सभी 48 कैडेटों की मुलाकात सोमवार को मुख्यमंत्री के गोरखपुर आगमन पर गोरखनाथ मंदिर में हुई।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इन सभी कैडेटों को बधाई देकर उनके मनोबल को बढ़ाया, और साथ ही कैडेटों को उत्तम प्रशिक्षण देने के लिए वहां पर उपस्थित ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर दीपेंद्र रावत, उप ग्रुप कमांडर कर्नल आर आर चंदेल, 44 बटालियन के कमान अधिकारी कर्नल सतीश कुमार कनवर, सूबेदार प्रशान्त सिंह सहित सभी सैन्य अधिकारियों को भी धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस अवसर पर एनसीसी ग्रुप गोरखपुर के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर दीपेंद्र रावत ने कहा की मुख्यमंत्री के मुलाकात और उत्साहवर्धन से हम सभी अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं, इस मुलाकात से सभी कैडेटों का मनोबल ऊंचा हुआ है। ब्रिगेडियर रावत ने बताया की इन्हीं 48 कैडेटों में से 11 कैडेटों जिसमें प्रहलाद सिंह, शिव कुमार साहनी, सुन्दरम कुमार द्धिवेदी, हरीश तिवारी, कोशल ओझा, शिवानी यादव, प्रीति यादव, निधी सोनी, सृजल श्रेष्ठा एवं अंशिका पाण्डेय का चयन अगले वर्ष होने वाले गणतंत्र दिवस परेड में हुआ है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के उत्साहवर्धन से प्रेरित होकर यह कैडेट गणतंत्र दिवस परेड में प्रतिभाग कर गोरखपुर ग्रुप का नाम पूरे देश में रोशन करेंगे।
उप कमांडर कर्नल आरआर चंदेल ने बताया कि, इन कैडेटों में से 11 कैडेट गणतंत्र दिवस परेड में महामहिम राष्ट्रपति को सलामी देंगे।
यह जानकारी एनसीसी ग्रुप मुख्यालय के मीडिया प्रभारी मदन मुरारी शुक्ल ने दिया।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

महाराजा सुहेलदेव के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प, डूहा बिहरा में श्रद्धा से मनाई गई 1017वीं जयंती

बलिया(राष्ट्र की परम्परा) सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्रामसभा डूहा बिहरा स्थित डेरा पर बुधवार को…

26 minutes ago

किसान हित में प्रशासन सख्त, योजनाओं के क्रियान्वयन पर तेज हुई निगरानी

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। किसानों की समस्याओं के समाधान और सरकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग…

29 minutes ago

रानीगंज में किन्नर रेखा रहस्यमय ढंग से लापता, बाजार में आक्रोश

सीसीटीवी में पुल तक दिखीं, झाड़ियों में मिला मोबाइल; 48 घंटे में खुलासे की मांग…

35 minutes ago

कम्हरिंया खुर्द में नौ दिवसीय हनुमंत महायज्ञ का शुभारंभ, पंचांग पूजन से गूंजा गांव

वैदिक मंत्रोच्चारण और मंडप प्रवेश के साथ शुरू हुआ धार्मिक अनुष्ठान, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़…

2 hours ago

सड़क दुर्घटनाओं पर लगाम के लिए प्रशासन सख्त, ओवरस्पीडिंग पर विशेष अभियान

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने और यातायात व्यवस्था को…

2 hours ago

डॉ कोस्तुभ ने सुनी फरियाद

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथलखनऊ से कर रहे सीधीनिगरानी संबंधित अधिकारियों को तत्काल निस्तारण के निर्देश गोरखपुर(राष्ट्र…

2 hours ago