भागलपुर/ देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
बी जी मिशन इंटर कॉलेज में अध्यनरत कक्षा 12 के प्रशिक्षणरत 49 यू पी बटालियन एनसीसी के कैदेट्स को प्रमाण पत्र वितरित किया गया। परीक्षा में पास कैडेट्स को प्रमाण पत्र मिलते ही चेहरे पर खुशी से खिल उठे। वही एनसीसी के नए कैडेट की भर्ती के लिए दौड़ और परीक्षा का आयोजन किया गया। जिसमें 65 लड़के 28 लड़कियों ने भाग लिया, उनमें 28 लड़के और 15 लड़कियां चयनित की गई।
बी जी मिशन इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य एवी लाल ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि, एनसीसी अनुशासन सिखाता है। आपदा की घड़ियों में एनसीसी कैडेट्स सहायक होते हैं। देश के लिए यह भावी प्रहरी है।
49 यूपी बटालियन के लेफ्टिनेंट करनाल एके सिंह ने कहा कि यह कैडेट जो हम तैयार करते हैं इनमें अनुशासन, देश के प्रति अपनापन, सम्मान की भावना भरी जाती हैं।
जोश उत्साह और जुनून हो तो मंजिल आसान हो जाता हैं वही एवी लाल ने कहा कि
जज्बा जनून हो तो मंजिल अवश्य मिलेगी।
एनसीसी कैडेटस को सत्र 22/23 का सार्टिफिकेट दिया गया। कुछ कैडेटो की परीक्षा फरवरी मार्च में होगी। सर्टिफिकेट वितरण समारोह पर सूबेदार मेजर कुलदीप सिंह ,नायक सूबेदार बलजीत सिंह ,नायक सूबेदार राजेंद्र ,हवलदार गोविंदा, चंदन राय, सुरेश ग्रूम, राजेश ठाकुरी,धन प्रसाद श्रेष्ठ, विद्यालय के अध्यापक गण एवं एनसीसी कैडेट्स उपस्थित रहे।
भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट राइवलरी को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज हो…
मेरठ (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रविवार को प्रस्तावित मेरठ दौरे को लेकर…
वाशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका में व्यापार नीति को लेकर बड़ा संवैधानिक विवाद सामने आया…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा)।सुखपुरा ब्लॉक मुख्यालय के दवकरा हाल में आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों का तीन दिवसीय…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार को हुए…
यूपी में शिक्षामित्र और अनुदेशकों को बड़ा तोहफा: मानदेय बढ़कर ₹18,000, 5 लाख कैशलेस इलाज…