भागलपुर/ देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
जिले के भरोसा घर मिशन इंटर कॉलेज, भागलपुर में 49वीं उत्तर प्रदेश वाहिनी एनसीसी, देवरिया द्वारा
एनसीसी कैंपवार्षिक प्रशिक्षण शिविर संख्या-175 का संचालन प्रारंभ 11/12/23हुआ।
इस एनसीसी कैंप के कैंप कमांडेंट लेफ्टिनेंट कर्नल ए.के. सिंह ने बताया कि इस कैंप में देवरिया और आसपास के जिलों के लगभग 600 से अधिक कैडेट प्रतिभाग कर रहे हैं तथा यह कैंप आगामी 20 दिसंबर 2023 तक संचालित होगा।
कैंप के दौरान एनसीसी कैडेटों को मैप रीडिंग, ड्रिल, फायरिंग, फील्ड क्राफ्ट बैटल क्राफ्ट, वेपन ट्रेनिंग जैसे आर्मी विषयों के साथ एनवायरमेंट अवेयरनेस और पर्सनालिटी डेवलपमेंट जैसे विषयों के बारे में भी प्रशिक्षण दिया जाएगा तथा कैंप के दौरान आगामी एनसीसी ‘बी’ व ‘सी’ प्रमाण पत्र परीक्षाओं पर फोकस करते हुए एनसीसी कैडेट्स को ट्रेनिंग दी जाएगी।
कैंप के पहले दिन कैंप में प्रतिभाग करने वाले एनसीसी कैडेट्स को रिसेप्शन पर उनके कैम्प कागजात व मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट देखकर बायोमैट्रिक अटेंडेंस लेकर प्रवेश दिया गया, तत्पश्चात उन्हें उनकी लिविंग एरिया में भेज दिया गया और कैम्प में होने वाली ट्रेनिंग का कार्यक्रम समझाया गया फिर उनसे ट्रेनिंग एरिया दुरुस्त कराई गई।
उक्त एनसीसी कैंप में राजकीय पॉलिटेक्निक, देवरिया, बाबा राघव दास भगवान दास स्नातकोत्तर महाविद्यालय बरहज, अभयानंद शिक्षण संस्थान शिवधरिया, श्रीअनंत आदर्श इंटर कॉलेज गनियारी, बाहर सिंह श्रीनेत इंटर कॉलेज इंदूपुर, एसएसबीएल इंटर कॉलेज देवरिया, भरोसा घर मिशन इंटर कॉलेज भागलपुर, बबुआजी स्नातक महाविद्यालय पिंडी, पावानगर महावीर इंटर कॉलेज फाजिलनगर, पिंडी इंटर कॉलेज पिंडी, आदि के एनसीसी कैडेट प्रतिभाग करेंगे।
इस दौरान भरोसा घर मिशन इंटर कॉलेज, भागलपुर के संरक्षक ए. एस. मोरार व विद्यालय के एनसीसी अधिकारी कैप्टन योना पाॅल सूबेदार मेजर कुलदीप सिंह, आदि उपस्थित रहे।
परदहा/मऊ, (राष्ट्र की परम्परा)l चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर बेटियों के सम्मान और उनके…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में मलोरना गांव के प्रस्तावित आवास विकास प्रोजेक्ट…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय बौद्ध संग्रहालय, गोरखपुर द्वारा आयोजित “हमारे संग्रहालयः भारतीय ज्ञान का…
अमित वर्मा ने जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब को दिया मल्टीफंक्शनल कलर प्रिंटर गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)चैत्र नवरात्र…
छापामारी मे 12 गैस सिलेंडर बरामद बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जहाँ उपभोक्ता एलपीजी गैस के लिए एजेंसीओ…