देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जहां एक तरफ धर्म के नाम पर समाज में भेदभाव चरम सीमा पर फैल चुका है,धर्म के आधार पर नफरत मानवता को कुचल देने में लगी है ,वहीं समाज में ऐसे बहुत से लोग भी हैं जो किसी भी नेक कार्य को करने के लिए पीछे नही हटते।
वे किसी एक धर्म को नहीं बल्कि इंसानियत को धर्म मानकर दूसरे मजहब के लोगो की मदद करने से भी नही चूकते।
ऐसे ही गंगा जमुनी तहजीब को बढ़ावा देने का कार्य देवरिया शहर के राघव नगर सेंट्रल बैंक के पास के आर के कम्प्यूटर शॉप के मालिक नौशाद अंसारी ने किया।
इस समय कुछ कट्टरपंथी धर्म के नाम पर हिंदू मुसलमान के भाई चारे को खत्म करने पर तुले हुए हैं, वहीं नौशाद अंसारी ने हिन्दुओं के मंदिर में बहुत बड़ा योगदान देकर मानवता की मिसाल पेश की।
देवरिया शहर की मनोकामना पूर्ण हनुमान मंदिर में श्रद्धालुओ की भीड़ और उनकी सुरक्षा हेतु मन्दिर समिति को सी सी टीवी कैमरे की आवश्यकता महसूस हुई तो उन्होंने कई दुकानदारों से संपर्क किया,इसकी खबर लगते ही नौशाद अंसारी ने हनुमान मन्दिर पहुंच कर 16 कैमरो का सेट बिना कोई पैसा लिए लगवा दिया।जिसकी सभी लोग तारीफ करते नजर आ रहे हैं।
मुंबई (राष्ट्र की परम्परा)। देश के बड़े उद्योगपतियों में शामिल अनिल अंबानी की मुश्किलें बढ़ती…
कोलंबो (राष्ट्र की परम्परा)। New Zealand national cricket team ने Sri Lanka national cricket team…
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। रंगों के पर्व होली से पहले उत्तर प्रदेश सरकार ने सरकारी…
26 फ़रवरी को निधन: इतिहास में आज के दिन खोए कई महान व्यक्तित्व 26 फ़रवरी…
26 फ़रवरी को जन्मे व्यक्ति भारतीय इतिहास, साहित्य, न्यायपालिका, राजनीति और खेल जगत में अपनी…
26 फ़रवरी का इतिहास: महत्वपूर्ण घटनाएँ 26 फ़रवरी का इतिहास विश्व राजनीति, खेल, कूटनीति और…