अधूरे अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल कॉलेज के संचालन की मांग

लोकतंत्र सेनानी चौधरी इरशाद अहमद गद्दी ने सौंपा ज्ञापन

उतरौला ,बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा)
जिला मुख्यालय पर निर्माणाधीन अटल बिहारी वाजपेयी चिकित्सा महाविद्यालय (मेडिकल कॉलेज) के अधूरे भवन को जल्द से जल्द पूर्ण कर स्वास्थ सेवाओं को शुरू कराने की मांग जोर पकड़ रही है। इसी क्रम में लोकतंत्र सेनानी चौधरी इरशाद अहमद गद्दी ने अपर आयुक्त प्रशासन देवी पाटन मंडल गोंडा, राम प्रकाश को ज्ञापन सौंपते हुए मांग की कि मेडिकल कॉलेज के संचालन को शीघ्र शुरू किया जाए।
चौधरी इरशाद अहमद गद्दी ने अपने ज्ञापन में उल्लेख किया है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वर्ष 2020 में केजीएमयू सेटेलाइट सेंटर के अंतर्गत 300 शैय्या युक्त चिकित्सालय का तोहफा इस क्षेत्र को दिया था। इस मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य भी शुरू हुआ, लेकिन अभी तक इसका संचालन प्रारंभ नहीं हो पाया है, जिससे क्षेत्र के लोगों को उचित चिकित्सा सेवाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
ज्ञापन में कहा गया है कि मेडिकल कॉलेज के लिए आवश्यक संसाधनों की अब तक उपलब्धता सुनिश्चित नहीं की गई है। इस कारण, न तो अस्पताल का पूर्ण संचालन हो पा रहा है और न ही इस क्षेत्र में चिकित्सा सेवाएं सुचारू रूप से शुरू हो सकी हैं। इस कारण हृदय रोग और अन्य गंभीर बीमारियों से ग्रस्त मरीजों की आकस्मिक मृत्यु हो रही है, जिसे रोका जा सकता था यदि यहां विशेषज्ञ चिकित्सक और सुविधाएं उपलब्ध होतीं।
चौधरी इरशाद अहमद गद्दी ने मांग की है कि मेडिकल कॉलेज के संचालन में तेजी लाई जाए और यहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति की जाए, ताकि इस पिछड़े क्षेत्र के लोगों को बेहतर और आधुनिक चिकित्सा सेवाएं मुहैया कराई जा सकें। उन्होंने कहा कि यदि मेडिकल कॉलेज जल्द ही चालू किया जाता है, तो यह बलरामपुर और आसपास के जिलों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं का महत्वपूर्ण केंद्र साबित होगा।
ज्ञापन में यह भी अनुरोध किया गया है कि प्रदेश सरकार द्वारा दिए गए वादे के अनुसार सभी आवश्यक संसाधनों और सुविधाओं की व्यवस्था की जाए, ताकि मेडिकल कॉलेज अपने निर्धारित उद्देश्य की पूर्ति कर सके। इस संबंध में प्रशासन से अपेक्षा की जा रही है कि वे इस महत्वपूर्ण मुद्दे पर तुरंत ध्यान दें और जल्द से जल्द कॉलेज के संचालन को प्रारंभ कराएं।

बॉक्स

अटल बिहारी वाजपेयी चिकित्सा महाविद्यालय का संचालन शुरू होने से न केवल बलरामपुर बल्कि आसपास के सभी जिलों के नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी। जनता की अपेक्षा है कि इस कॉलेज का संचालन जल्द से जल्द प्रारंभ हो और उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल सके।

rkpnews@desk

Recent Posts

कमिश्नरी परिसर में वृद्ध की संदिग्ध मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। शहर के कैंट थाना क्षेत्र स्थित कमिश्नरी परिसर में मंगलवार शाम…

2 hours ago

ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार

देवरिया: रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल…

1 day ago

निजी सेंटरों के भरोसे राष्ट्रीय परीक्षाएं, पुराने वादों पर फिर उठे सवाल

NTA के गठन के 9 साल बाद भी निजी परीक्षा केंद्रों पर निर्भर व्यवस्था, कैबिनेट…

2 days ago

बीबीएयू में गूंजा नशामुक्त भारत का संकल्प, छात्रों ने ली शपथ

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी…

2 days ago

नशा मुक्त भारत के संकल्प के साथ जिले के शिक्षण संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सरकार और उत्तर प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा…

2 days ago

दो वर्षों से बिजली को तरस रही पोखरभीडा चौहान टोले की जनता-विजय रावत

भलुअनी(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के भलुअनी ब्लॉक के पोखरभीडा गाँव में चौहान टोले पर…

2 days ago