कृषि विज्ञान केन्द्र द्वारा नेचर बायो फूड व जैविक पाठशाला आयोजित

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)l आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या द्वारा संचालित कृषि विज्ञान केंद्र, नानपारा द्वारा नेचर बायो फूड की जैविक पाठशाला गाँव कोटवा विकास खंड शिवपुर में राष्ट्रीय कृषि विकास परियोजनान्तार्गत “प्राकृतिक खेती से आय संवर्धन” विषय पर दो दिवसीय कृषक प्रशिक्षण आयोजित किया गया जिसमें क्षेत्र के 50 चयनित कृषकों ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. के. एम. सिंह ने प्राकृतिक खेती को एक रासायन्मुक्त खेती बताया जिसमें केवल प्राकृतिक आदानों का उपयोग होता है साथ ही प्राकृतिक खेती में सहफसली, अच्छादन एवं वापसा की महत्वता और प्रयोग के बारे में किसानों को अवगत कराया।

इस मौके पर क्षेत्र के प्राकृतिक खेती मास्टर ट्रेनर एवं राज्य स्तरीय पुरस्कृत प्राकृतिक कृषक शिव शंकर सिंह के साथ चर्चित प्राकृतिक सब्ज़ी उत्पादक राम प्रवेश मौर्या ने जीवामृत, घनजीवामृत, एवं बीजामृत तैयार करने की संपूर्ण विधि किसानों को बताया। केंद्र की पौध संरक्षण वैज्ञानिक डॉ. हर्षिता ने प्राकृतिक खेती के अंतर्गत फसल सुरक्षा के विभिन्न उपायों जैसे की नीमास्त्र, ब्रह्मास्त्र, अग्निआस्त्र, माठास्त्र एवं दस पर्णीय के निर्माण एवं प्रयोग विधि के बारे मेंं विस्तृत चर्चा की । डॉ. अरुण कुमार ने प्राकृतिक खेती के विभिन्न लाभों, जैसे कि मिट्टी की उर्वरता और पर्यावरणीय स्वास्थ्य की बहाली, और ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन का निम्नीकरण, किसानों की आय की बढ़ोतरी के बारे में किसानों को अवगत कराया। डॉ. एस.बी. सिंह ने रासयनिक, जैविक एवं प्राकृतिक खेती में विशेष अंतर को समझाया साथ ही हरित क्रांति के दुष्प्रभाव एवं प्राकृतिक कृषि के सिद्धांत के बारे में बताया। मौके पर नवनीत कुमार, महावीरी, निरंजन वर्मा, संजय श्रीवास्तव, तिलक राम, किशोरी लाल आदि किसान एवं समाजसेवी उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

बिजली की समस्या को लेकर कांग्रेस प्रवक्ता रवि प्रताप सिंह का होगा धरना

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l सोमवार 15 जून 2026 को कांग्रेस प्रवक्ता रवि प्रताप सिंह के नेतृत्व…

14 hours ago

पत्रकारों के हितों के लिए संगठन की मजबूती आवश्यक : डॉ. सतीश चंद्र शुक्ला

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार समन्वय समिति एवं सोशल मीडिया पत्रकार महासंघ की…

15 hours ago

विश्व रक्तदाता दिवस पर देवरिया पुलिस लाइन में रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर, 20 पुलिसकर्मियों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

एसपी अभिजीत आर. शंकर ने किया शुभारंभ, रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित देवरिया…

18 hours ago

खाकी का ‘महादान’: पुलिस लाइन में उमड़ा सेवा का सैलाब, एसपी और सावित्री हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने पेश की मिसाल

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ‘रक्तदान महादान’ के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से…

19 hours ago

थाना समाधान दिवस में डीएम व एसपी ने सुनीं जन समस्याएं, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार एवं पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना…

2 days ago

नौकरी का सपना दिखाकर लाखों की ठगी,महिला समेत चार गिरफ्तार

सरकारी और निजी संस्थानों में नियुक्ति का झांसा देकर वसूली जाती थी मोटी रकम, फर्जी…

2 days ago