नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा )राष्ट्रवाद सम्पूर्ण भारत नामक संगठन 25 दिसंबर को भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती सुशासन दिवस ” के रूप में मनाने जा रही है।राष्ट्रवाद के राष्ट्रीय अध्यक्ष रितेश चौधरी ने कहा कि राष्ट्रवाद के पदाधिकारी पूरे देश में जगह जगह कार्यक्रम आयोजित कर भारत के विकास में वाजपेई के योगदान पर चर्चा कर उनके अखंड राष्ट्रवादी भारत के अधूरे मिशन को पूरा करने का संकल्प लेंगे। मुख्य कार्यक्रम नई दिल्ली के रायसीना रोड स्थित भारत के पूर्व केंद्रीय मंत्री मुरली मनोहर जोशी के आवास पर आयोजित किया जा रहा है। 90 वर्षीय वयोवृद्ध नेता मुरली मनोहर जोशी कार्यक्रम के मार्गदर्शन की भूमिका में मुख्य अतिथि होंगे। अनेक सांसदों को भी कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रवाद के राष्ट्रीय अध्यक्ष रीतेश चौधरी स्वयं कार्यक्रम में अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राष्ट्रवाद के प्रदेश अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी भी शामिल होकर वाजपेयी पर अपने संस्मरण साझा करेंगे। उनके साथ महासभा के अन्य कई राष्ट्रीय और प्रदेश पदाधिकारी भी सुशासन दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे।कार्यक्रम में राष्ट्रवाद के पदाधिकारियों के साथ अन्य राष्ट्रवादी संगठनों के प्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया जा रहा है।
हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता बी एन तिवारी ने जारी बयान में यह जानकारी देते हुए बताया कि अटल बिहारी वाजपेयी का जीवन सादगी, त्याग, तपस्या और राष्ट्र के प्रति समर्पण भावना की अद्भुत मिसाल रहा है। ऐसे महामानव का जन्मदिवस राष्ट्रीय स्तर पर मनाने के लिए राष्ट्रवाद संगठन बधाई का पात्र है। वाजपेयी के जीवन संदेश को जन जन तक पहुंचाना राष्ट्र हित में होगा।
16 दिसंबर तक पेश होने का आदेश शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)बदायूं जिले के दातागंज थाने…
कांग्रेस की जनहितकारी नीतियों को गांव गांव पहुंचावे युवा कांग्रेसी - नरसिम्हा यादव देवरिया(राष्ट्र की…
मोटरसाईकिल की चाबी निकाल कर लाठी-डंडों से किया हमला,प्रेम प्रसंग की पुरानी रंजिश में वारदात…
हरा चारा नदारद, गंदगी से पशुओं के स्वास्थ्य पर खतरा बलिया (राष्ट्र कि परम्परा )…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी पार्टी ने संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में कदम…
फोटो AI निर्मित मुजफ्फरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड सीमा से सटे गांव अबदीपुर में…