जनपद में समारोहपूर्वक मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्म दिवस 31 अक्टूबर राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर जनपद में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, कलैक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी मोनिका रानी ने अपर जिलाधिकारी गौरव रंजन श्रीवास्तव, मुख्य राजस्व अधिकारी अवधेश कुमार मिश्र, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट पूजा चौधरी, प्रशिक्षु पी.सी.एस. ज्योति चौरसिया, जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी संजीव कुमार सिंह व कलेक्ट्रेट परिसर स्थित विभिन्न कार्यालयों के अधिकारियों व कलेक्ट्रेट कर्मियों के साथ सरदार बल्लभ भाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रृद्धासुमन अर्पित किया।
कलेक्ट्रेट सभागार में मौजूद लोगों को जिलाधिकारी मोनिका रानी ने राष्ट्रीय एकता दिवस का संकल्प दिलाया कि मैं सत्यनिष्ठा से शपथ लेता हूॅ कि मैं राष्ट्र की एकता, अखण्डता और सुरक्षा को बनाएं रखने के लिए स्वयं को समर्पित करूंगा और अपने देशवासियों के बीच यह सन्देश फैलाने का भी भरसक प्रयत्न करूंगा, मैं यह शपथ अपने देश की एकता की भावना से ले रहा हूॅ जिसे सरदार बल्लभभाई पटेल की दूरदर्शिता एवं कार्यों द्वारा संभव बनाया जा सका मैं अपने देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान करने का भी सत्यनिष्ठा से संकल्प लेता हूॅं।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि राष्ट्र की एकता, अखण्डता और सुरक्षा के लिए सरदार बल्लभ भाई पटेल द्वारा दिये गये योगदान के लिए देश उन्हें सदैव याद करता रहेगा, डीएम ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल ने अपने अथक प्रयासों से 565 रियासतों का विलय कराकर अखण्ड भारत के निर्माण में अविस्मरणीय सहयोग प्रदान किया।
डीएम ने कहा कि आज हम सभी लोगो को सरदार बल्लभ भाई पटेल के दिखाये गये मार्ग पर चल कर देश की एकता, अखण्डता के लिए हर संभव प्रयास करना चाहिए,हमारा यही कृत्य सरदार पटेल को सच्ची श्रृद्धांजलि होगी,इसके उपरान्त डीएम ने अन्य अधिकारियों के साथ शहीद पार्क पहुंच कर शहीद स्मारक स्तम्भ व सरदार वल्लभ भाई पटेल की मूर्तियों पर माल्यार्पण किया।

rkpshomnath

Recent Posts

केवल शोभायात्रा नहीं, समाज बदलने का संकल्प है वाल्मीकि जयंती; जानिए आदिकवि की अमर सीख

भगवान वाल्मीकि जयंती विशेष: रामलीला से पहले क्यों लाई जाती है रामतीर्थ की अखंड ज्योति?…

5 hours ago

महंगे पार्लर की जरूरत नहीं! करवा चौथ पर त्वचा की देखभाल के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय

करवा चौथ पर चांद-सा निखरेगा आपका रूप! घर पर ही करें बॉडी पॉलिशिंग, त्वचा बनेगी…

5 hours ago

जिनकी विदाई के बाद भी अमर हैं उनके विचार, साहित्य और संगीत की विरासत

26 अक्टूबर विशेष: प्रस्तुति: अभिषेक कुमार इतिहास केवल उन लोगों की कहानी नहीं है, जिन्होंने…

6 hours ago

संगीत, साहित्य, राजनीति और खेल जगत की इन हस्तियों ने बढ़ाया भारत का मान

26 अक्टूबर: जन्मदिन विशेष रिपोर्ट -अभिषेक कुमार इतिहास के पन्नों में 26 अक्टूबर की तारीख…

6 hours ago

दैनिक राशिफल 26 अक्टूबर 2026: सोमवार को चमकेगी इन राशियों की किस्मत, जानें मेष से मीन तक का हाल

26 अक्टूबर 2026, सोमवार | दैनिक पंचांग एवं राशिफल | सभी 12 राशियां सोमवार का…

6 hours ago

नशा माफियाओं पर चौतरफा प्रहार!

ऑपरेशन ट्राइडेंट से अंतरराष्ट्रीय ड्रग नेटवर्क में खलबली, 38 ठिकानों पर छापेमारी और 1,424 बैंक…

6 hours ago