Categories: Uncategorized

राष्ट्रीय संगोष्ठी एवं संवाद कार्यक्रम

उप सभापति ने छात्र-छात्राओं को बताई शिक्षा की महत्ता

पुस्तक का किया गया विमोचन

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

उप सभापति राज्य सभा हरिवंश ने मुरली मनोहर टाउन स्नाकोत्तर महाविद्यालय के मनोरंजन हाल में आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी एवं संवाद कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। उप सभापति ने छात्र-छात्राओं के शिक्षा की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिक्षा के बल पर ही कई व्यक्तियों ने समाज में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं को नारायण मूर्ति के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि नारायण मूर्ति एक सामान्य परिवार के थे, जब उनके पास पीएचडी करने के लिए पैसा नहीं था, तो उनकी पत्नी शोभा ने अपने गहने तक बेच दिया। कई व्यक्ति अपने श्रम से एक पीढ़ी में टाटा, बिरला जैसा बड़ा होकर अपना नाम रोशन किए हैं, यह सब शिक्षा से ही मुमकिन हुआ है।
उन्होंने छात्र-छात्राओं से कहा है कि मन लगाकर शिक्षा ग्रहण करें। शिक्षा से ही आपकी भविष्य बन सकती है। याद रखिए शॉर्टकट से आप कभी आगे नहीं बढ़ सकते, मेहनत से कभी पीछे न हटे। बहुत मेहनत करें तभी आप आगे बढ़ सकते हैं।
उन्होंने अब्दुल कलाम, महात्मा गांधी जैसे वीर सपूतों के विषय में प्रकाश डाला। उप सभापति जी ने हरिवंश नामक पुस्तक का भी विमोचन किया। कार्यक्रम में पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा प्रोफेसर कृपाशंकर चौबे, कुलपति कृष्ण कुमार सिंह, श्री मुरली मनोहर टाउन स्नाकोत्तर महाविद्यालय के अध्यक्ष राकेश कुमार और स्कूल के सभी छात्र-छात्राएं आदि उपस्थित रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

बिहार सरकार का बड़ा फैसला: पुराने वाहनों की स्क्रैपिंग पर टैक्स में छूट

पटना (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार सरकार ने पुराने और अनुपयोगी वाहनों की स्क्रैपिंग को बढ़ावा…

30 seconds ago

जीएसटी की दबिश से मोबाइल बाजार में हड़कंप

दिनभर बंद रहीं 50 से ज्यादा दुकानें सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)शनिवार को जीएसटी गोरखपुर की विशेष…

7 hours ago

मझौली में शराब की दुकान पर बवाल, नाराज स्थानीयों ने किया विरोध प्रदर्शन

समय से पहले शराब बिक्री का वीडियो हुआ वायरल नशे में धुत लोगों की हरकतों…

7 hours ago

देशभर में गहन मतदाता पुनरीक्षण का चुनाव आयोग ने लिया फैसला

नई दिल्ली(राष्ट्र की परम्परा डेस्क)चुनाव आयोग ने बड़ा निर्णय लेते हुए देश के सभी राज्यों…

10 hours ago

कल्याण सिंह कैंसर संस्थान में भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवाल

RKPnews लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। प्रदेश की राजधानी स्थित कल्याण सिंह कैंसर संस्थान में…

10 hours ago

नगर निगम मुख्यालय पर दूसरे दिन भी भारतीय किसान यूनियन का धरना

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। राजधानी लखनऊ में नगर निगम मुख्यालय लालबाग पर भारतीय किसान…

10 hours ago