राष्ट्रीय संत आचार्य श्री महाश्रमणजी का साकीनाका के काजूपाडा में हुआ भव्य स्वागत

मुम्बई(राष्ट्र की परम्परा)
राष्ट्रीय संत आचार्य महाश्रमणजी ने तेरापंथ समाज, काजूपाड़ा के आग्रह पर काजूपाड़ा स्थित सेंट ज्यूड्स स्कूल में एक दिवसीय प्रवास किया। इस प्रवास में सभी साधु संत एवं आचार्य शामिल हुए। कार्यक्रम में स्थानीय विधायक दिलीप मामा लांडे भी मौजूद थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में कार्यकर्ताओं ने काफी मेहनत की। बता दें कि दिलीप मामा लांडे शुरुआत से जुड़े थे। इस दौरान आचार्य ने बेदी हाल कमानी से काजूपाड़ा के लिए प्रवास किया। दिलीप मामा लांडे ने जैन समाज के साथ मिलकर गुरूदेव का भव्य स्वागत किया। गुरूदेव ने काजूपाड़ा में आनेवाली सभी जैन भाईयो के दुकान पर मंगल पाठ सुनाया।
दिलीप मामा लांडे के विशेष आग्रह पर गुरूदेव आचार्य महाश्रमणजी ने दिलीप मामा के घर जाकर उन्हे, उनकी पत्नी और पुत्र प्रयाग दिलीप लांडे को सेवा का मौका दिया और मंगल पाठ सुनाकर लांडे परिवार को आशीर्वाद दिया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए दिलीप मामा लांडे ने तेरापंथ समाज के स्नेही जनों की बहुत सहायता की।
इस अवसरपर विधायक दिलीप मामा लांडे, प्रयाग दिलीप लांडे, अनिल गलगली, महेंद्र भानुशाली, सोमनाथ सांगले, विजू शिंदे, हरीश भांडिरगे, मदनलाल तातेर, डोमिनिक जेवियर (डोमाजी), सुनील जैन, नरेश पगारिया, अखिलेश चौधरी, प्रदीप सोनी, संजय चौधरी, राकेश चौधरी, आदि मौजूद थे।

rkpnews@desk

Recent Posts

बिना विपक्ष की सहमति परिसीमन नहीं! खड़गे का मोदी सरकार को चौथा पत्र, उठाए संवैधानिक सवाल

फोटो goo परिसीमन पर फिर आमने-सामने सरकार और विपक्ष! PM मोदी को खड़गे का चौथा…

26 minutes ago

चुनाव सुधार से सत्ता परिवर्तन तक पहुंची लड़ाई? प्रशांत भूषण के बयान पर BJP का तीखा पलटवार

फोटो goo सत्ता परिवर्तन की मांग पर सियासी संग्राम तेज! BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का…

36 minutes ago

रिश्तों में धोखा और हत्या की खौफनाक साजिश: मेरठ कोर्ट का बड़ा फैसला, पत्नी-प्रेमी को फांसी

मेरठ में रिश्तों का खौफनाक अंत! पत्नी और प्रेमी को फांसी की सजा, पति की…

2 hours ago

दिव्यांगजनों को दुकान के लिए मिलेगा 20 हजार रुपये तक का सहयोग

दुकान निर्माण और संचालन के लिए ऋण व अनुदान की सुविधा, ऑनलाइन करना होगा आवेदन…

2 hours ago