गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l
आजाद चौक स्थित एक मैरिज हॉल में आयोजित श्रीराम कथा का राम भक्तों द्वारा रसपान किया गया।जयश्री महाकाल सेवा समिति द्वारा आयोजित राम मोहन महराज द्वारा राम कथा का रसपान भक्तों को कराया गया।
राम मोहन महराज ने कहा कि राम का चरित्र अनुकरणीय है, जो कोई प्रभु श्रीराम के आदर्शों पर चलने का संकल्प ले ले,तो उसका जीवन धन्य हो जाता है।महराज ने कहा कि जीवन की सार्थकता के लिए अध्यात्म व धर्म का अनुसरण बहुत जरूरी है। कहा श्री राम कथा आदर्श पथ पर चलने की प्रेरणा देती है। भगवान राम का चरित्र जहां एक ओर पारिवारिक रिश्तों की अहमियत को दर्शाता है। वही दूसरी ओर जाति पाती के भेदभाव को मिटाकर मानव मात्र में सौहार्द की भावना जगाता है। भगवान श्रीराम ने अहिल्या का उद्धार करके यह बताया कि महान वो है जो पतित प्राणियों को पावन बनाकर समाज की मुख्य धारा मे जोड़ दें। मर्यादा पुरुषोत्तम राम ने मिथिला पुरी का भ्रमण बड़ी शालीनता के साथ किया। राम और लक्ष्मण के आगमन की सूचना मिली तो लोग धाम और काम दोनों को ही छोड़कर अत्यंत विह्वल होकर राम के दर्शनों के लिए दौड़ पड़े। होली और दिवाली जैसे पर्व खुशियों के रंग और आध्यात्मिक प्रकाश की ऊर्जा को बढ़ाते हैं।वही पाश्चात् संस्कृति से आए पर्व हमारी युवा पीढ़ी को भ्रमित कर रहे हैं।मर्यादित जीवन के सूत्रों को रामकथा से ही सीखा जा सकता है। राम कथा के पोथी पर पहुंचे श्रोताओं ने आशीर्वाद लिया जिनमें प्रमुख रूप से सहजनवा विधायक प्रदीप शुक्ला, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी राहुल तिवारी, समाजसेवी मुकुंद, हरे राम पांडेय, गोरखपुर जनरलिस्ट प्रेस क्लब मंत्री भूपेंद्र द्विवेदी, सदस्य दुर्गेश यादव, राजीव पांडेय ने आशीर्वाद लिया वही हजारों की संख्या में भक्तगणों नद कथा का रसपान किया।
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। शारदीय नवरात्रि के छठे दिन को पूर्वांचल के प्रमुख शक्तिपीठ मां…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। आकांक्षात्मक विकास खंड हुजूरपुर में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक मुख्य…
फोटो X नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को ‘लहरा दो तिरंगा’…
फोटो goo संजय राउत का सुप्रीम कोर्ट को बड़ा संदेश: “माफी मांगने को तैयार हूं,…
फोटो goo परिसीमन पर फिर आमने-सामने सरकार और विपक्ष! PM मोदी को खड़गे का चौथा…
फोटो goo सत्ता परिवर्तन की मांग पर सियासी संग्राम तेज! BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का…