हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी 25 जुलाई को आगरा कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होंगे – बी. एन. तिवारी

आगरा (राष्ट्र की परम्परा)
अखिल भारत हिन्दू महासभा द्वारा आगरा में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। 25 जुलाई को आयोजित हो रहे सम्मेलन में हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी मुख्य अतिथि होंगे। अध्यक्षता राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय जाट करेंगे।
हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता बी .एन .तिवारी ने आज जारी बयान में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कार्यकर्ता सम्मेलन के माध्यम से हिन्दू विरोधी शक्तियों और जेहादी तत्वों के विरुद्ध धर्म युद्ध तेज करने की रणनीति पर मंथन होगा। कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी के साथ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष केशव चौहान, राष्ट्रीय मंत्री दीपक कनोजिया, राष्ट्रीय प्रचार मंत्री उपेन्द्र पाल सिंह, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी दुष्यंत चौधरी, राष्ट्रीय प्रवक्ता मदन लाल गुप्ता, उत्तर प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार शर्मा और हिन्दू महिला सभा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सोनी त्रिपाठी भी आगरा पहुंच रहे हैं। कार्यकर्ता सम्मेलन यूथ होस्टल संजय पैलेस आगरा में प्रातः 10 बजे आरंभ होगा।
हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय जाट ने कहा कि यह आगरा के लिए गौरव की बात है कि हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी ने आगरा प्रवास के लिए अपनी अनुमति प्रदान कर दी है।
जारी बयान के अनुसार कार्यकर्ता सम्मेलन में जिला, मंडल और प्रदेश स्तर पर आठ नए पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र राष्ट्रीय अध्यक्ष के कर कमलों से प्रदान किया जाएगा। नए मनोनीत होने वाले पदाधिकारियों में सर्वश्री गोपाल चाहर, बृजेश भदौरिया, मनीष पंडित, सौरभ शर्मा, विशाल कुमार, मीना दिवाकर, मीरा राठौड़, बाबा राधे श्याम दास के नाम शामिल हैं।

rkpnews@desk

Recent Posts

देवरिया-कुशीनगर के गांवों में रोजगार की नई राह! आलू, गेहूं और धान से कारोबार खड़ा करने की तैयारी

गांव के आलू से चिप्स, धान से मुरमुरा! देवरिया में ग्रामीण उद्यम का ऐसा फॉर्मूला,…

13 hours ago

नीतीश महासेतु का उद्घाटन, जनसभा और सुरक्षा का पहरा! वैशाली में आज सड़क पर निकलने से पहले जान लें ये नियम

फोटो AI निर्मित वैशाली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित बिहार दौरे…

22 hours ago

करीबी रिश्तों में विवाह पर सुप्रीम कोर्ट की बड़ी चिंता, क्या बदलेगा कानून?

आनुवंशिक बीमारियों के जोखिम पर केंद्र सरकार से जवाब तलब; संसद में नए कानून या…

22 hours ago

ईवीएम प्रदर्शन केंद्र से मतदाताओं को मिलेगी मतदान प्रक्रिया की जानकारी

तहसील मुख्यालय पर जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ, ईवीएम की कार्यप्रणाली समझाने की पहल बलिया (राष्ट्र…

1 day ago