राष्ट्रीय लोक अदालत आज: करोड़ों रुपये के मामलों के समाधान की उम्मीद

आगरा(राष्ट्र की परम्परा)जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने व्यापक तैयारियाँ पूरी कर ली हैं। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली तथा उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार यह लोक अदालत दिनांक 13 दिसंबर 2025 को जिला एवं बाह्य न्यायालयों समेत जनपद के प्रमुख सरकारी कार्यालयों में एक साथ आयोजित की जाएगी।

इस राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ माननीय संजय कुमार मलिक, जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आगरा द्वारा दीवानी न्यायालय परिसर के गेट नंबर-01 पर प्रातः 10:30 बजे किया जाएगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के मार्गदर्शन में यह आयोजन मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण, लारा न्यायालय, परिवार न्यायालय, उपभोक्ता फोरम, वाणिज्य न्यायालय, राजस्व न्यायालय, समस्त खंड विकास कार्यालय एवं पुलिस आयुक्त कार्यालय में एक साथ संपन्न होगा।

लोक अदालत का उद्देश्य—लंबित मामलों का आपसी सुलह-समझौते के आधार पर शीघ्र समाधान—एक बार फिर न्याय प्रणाली में विश्वास मजबूत करेगा। आगरा जनपद के नागरिक अपने मुकदमों का निस्तारण आसान और निःशुल्क प्रक्रिया के माध्यम से करा सकेंगे।

लंबित वाहन चालान वालों के लिए विशेष अवसर

जिन व्यक्तियों के वाहन चालान लंबित हैं, वे भी 13 दिसंबर को—

न्यायालय परिसर,

वर्चुअल कोर्ट,

पुलिस लाइन

तथा आरटीओ कार्यालय

में जाकर अपने चालान निस्तारित करा सकते हैं।

5.25 लाख वाद चिन्हित

अपर जिला जज/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आगरा डॉ. दिव्यानंद द्विवेदी ने बताया कि इस बार लगभग 5,25,000 मामलों को निस्तारण हेतु चिह्नित किया गया है। इसमें—समस्त न्यायालय, बाह्य न्यायालय, राजस्व विभाग, खंड विकास विभाग, पुलिस विभाग, परिवार न्यायालय, टोरेंट पावर लिमिटेड, बैंक, फाइनेंस कंपनियाँ एवं BSNL आदि के वाद शामिल हैं।

जनपदवासियों से अपील है कि राष्ट्रीय लोक अदालत आगरा 2025 में अधिक से अधिक संख्या में पहुँचकर इस अवसर का लाभ उठाएँ।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

IIT Patna Research: कुशीनगर के शैलेष यादव का कमाल, अंतरराष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हुआ शोध

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। कुशीनगर जनपद के रामकोला थानाक्षेत्र के गांव सिधावें निवासी भगवन्त यादव…

2 hours ago

DDU में अत्याधुनिक ड्रोन लैब का उद्घाटन 29 मार्च को

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा) दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय (DDU) में तकनीकी नवाचार को बढ़ावा देने…

2 hours ago

Maharajganj News: शतचंडी महायज्ञ से गूंजा बरोहिंया, मां काली मंदिर बना आस्था का केंद्र—हजारों श्रद्धालु पहुंचे

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। विकासखंड मिठौरा अंतर्गत ग्राम पंचायत बरोहिंया में मां काली मंदिर के…

2 hours ago

सड़क हादसे में कांग्रेस पार्टी के नगर अध्यक्ष जीतेन्द्र जायसवाल क़ी दर्दनाक मौत

बरहज/देवरिया(राष्ट्र क़ी परम्परा)।थाना क्षेत्र के कान्हा गौशाला के पास रामजानकी मार्ग पर बाइक सवार कांग्रेस…

14 hours ago

सेवा, अनुशासन और समर्पण के संदेश के साथ एनएसएस का विशेष शिविर संपन्न

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दिग्विजय नाथ पी.जी. कॉलेज गोरखपुर में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना के…

15 hours ago

भक्ति और श्रद्धा से सराबोर हुई सरयू की धरा

इशारू ग्राम की भव्य कलश यात्रा ने जगाया आध्यात्मिक उत्साह भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l इशारू…

16 hours ago