14 मार्च को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, तैयारियां तेज

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद देवरिया में 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में गुरुवार को दीवानी न्यायालय परिसर में प्री-ट्रायल बैठक आयोजित हुई। बैठक का उद्देश्य विभिन्न विभागों के लंबित एवं प्री-लिटिगेशन मामलों को चिन्हित कर अधिकतम निस्तारण सुनिश्चित करना रहा, ताकि आमजन को त्वरित और सुलभ न्याय मिल सके।
बैठक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया के तत्वावधान में उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशों के अनुपालन में आयोजित की गई। अध्यक्षता के निर्देश जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष धनेंद्र प्रताप सिंह की ओर से दिए गए।
राष्ट्रीय लोक अदालत के नोडल अधिकारी एवं अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोज कुमार तिवारी ने सभी विभागों को अपने-अपने स्तर पर लंबित मामलों की सूची तैयार कर लोक अदालत में संदर्भित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आपसी समझौते के आधार पर त्वरित निस्तारण से न्यायालयों का भार कम होगा और पक्षकारों को समय व धन की बचत होगी। 14 मार्च को अधिकाधिक वादों के निस्तारण के लिए विभागीय समन्वय को आवश्यक बताया गया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं सिविल जज (सीडी) शैलजा मिश्रा ने व्यापक प्रचार-प्रसार और जनजागरूकता पर जोर देते हुए कहा कि विधिक साक्षरता शिविरों और जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को लोक अदालत के लाभों से अवगत कराया जाए। उन्होंने सामाजिक सौहार्द को मजबूत करने में लोक अदालत की भूमिका को भी महत्वपूर्ण बताया।
लोक अदालत में बैंक ऋण वसूली, प्री-लिटिगेशन मामले, बीमा दावे, राजस्व प्रकरण, विद्युत व जल बकाया विवाद, सेवा मामलों में वेतन-भत्ते से जुड़े प्रकरण, सिविल वाद, श्रम विवाद, लघु आपराधिक मामले तथा अन्य समझौता योग्य मामलों का निस्तारण प्रस्तावित है। इन मामलों का समाधान आपसी सहमति से किया जाएगा।
लोक अदालत की विशेषता यह है कि इसमें अतिरिक्त न्यायालय शुल्क नहीं लगता। पूर्व में जमा शुल्क समझौते की स्थिति में वापस किया जा सकता है। लोक अदालत के निर्णय के विरुद्ध सामान्यतः अपील का प्रावधान नहीं होता, जिससे मामलों का शीघ्र अंतिम निस्तारण संभव हो पाता है।
बैठक में बैंकिंग, बीमा, विद्युत, जल निगम, राजस्व, परिवहन, श्रम, पुलिस समेत अन्य विभागों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। अधिकारियों ने विभागीय स्तर पर विशेष कैंप आयोजित कर समझौता योग्य मामलों की सूची तैयार करने का निर्णय लिया, ताकि 14 मार्च को अधिकतम मामलों का निस्तारण हो सके।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने आमजन से अपील की है कि वे अपने लंबित मामलों के समाधान के लिए लोक अदालत का लाभ उठाएं और संबंधित विभाग या न्यायालय से संपर्क कर अपने प्रकरण को सूचीबद्ध कराएं।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

कानपुर में शादी के बाद किडनी के लिए दबाव, पत्नी से 30 लाख की मांग; FIR दर्ज

कानपुर (राष्ट्र की परम्परा)। कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने…

49 minutes ago

तीन दिवसीय एयरोमॉडलिंग वर्कशॉप का आयोजन, कुलपति ने की सराहना

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में 6 से 8 अप्रैल 2026 तक…

55 minutes ago

ईरान के सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई की तबीयत पर सस्पेंस, बेहोशी की खबरों से हलचल

तेहरान/मिडिल ईस्ट (राष्ट्र की परम्परा)। मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच ईरान के सुप्रीम…

1 hour ago

ट्रंप की धमकी पर ईरान का बड़ा दांव, परमाणु ठिकानों के चारों ओर मानव ढाल

ईरान में बढ़ा तनाव: अमेरिकी चेतावनी के बीच युवाओं की ‘मानव श्रृंखला’ से जवाब, दुनिया…

4 hours ago

बाढ़ राहत में भ्रष्टाचार का भंडाफोड़: तहसील से तंत्र तक हिल गया सिस्टम

भ्रष्टाचार कोविड महामारी या कैंसर से भी अधिक खतरनाक बीमारी है, क्योंकि यह धीरे-धीरे पूरे…

16 hours ago

भागवत कथा में शुकदेव-परीक्षित संवाद और भक्ति का महत्व बताया गया

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। नगर के रुद्रपुर स्टैंड पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन…

16 hours ago