महराजगंज( राष्ट्र की परम्परा)। जनपद न्यायाधीश जय प्रकाश तिवारी की अध्यक्षता में दीवानी न्यायालय, महराजगंज, फरेन्दा व कलेक्ट्रेट तथा समस्त तहसील न्यायालयों के परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार व पुलिस अधीक्षक डॉ कौस्तुभ द्वारा सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित किया गया। इस अवसर पर पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना प्रतिकर न्यायाधिकरण, सरवर हुसैन रिजवी, अध्यक्ष, स्थाई लोक अदालत, राघवेन्द्र मणि त्रिपाठी, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (पोक्सो अधिनियम) विनय कुमार सिंह, विशेष न्यायाधीश, अनन्य न्यायालय (एस.सी./एस.टी. अधिनियम) अंकित कुमार मित्तल, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/सचिव, कमलेश्वर पाण्डेय, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, त्वरित न्यायालय, फूल चन्द्र कुशवाहा, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, सौरभ श्रीवास्तव, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, आस्था श्रीवास्तव, अपर सिविल जज, सी0डि0, महराजगंज असगर अली, सिविल जज, सी0डि0, त्वरित न्यायालय, बलवन्त कुमार भारती, सिविल जज अवर खण्ड बुषरा नूर, न्यायिक मजिस्ट्रेट अरूण सिंह राठौर एवं जनपद के समस्त कर्मचारीगण, समस्त बैंकों के अधिकारी/कर्मचारीगण एवं भारी संख्या में वादकारी गण उपस्थित रहे।
उक्त राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल-51036 वादों का निस्तारण किया गया। जो इस जनपद की अब तक राष्ट्रीय लोक अदालत में निस्तारित किये गये वादों की अधिकतम संख्या है जो इस जनपद की एक बड़ी उपलब्धि है।
शहर से लेकर तहसील क्षेत्रों तक अधिकारियों ने की निगरानी, आयोजकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…
कम उम्र के लड़के-लड़कियों को बुलाकर हुक्के का नशा कराने की सूचना पर कार्रवाई गोरखपुर(राष्ट्र…
सीओ गोरखनाथ रवि सिंह और एसीएम प्रथम पवन कुमार जायसवाल ने किया निरीक्षण गोरखपु(राष्ट्र क़ी…
सुरौली पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित को दिलाई शत-प्रतिशत धनराशि देवरिया…
महिला पुलिस टीम ने तत्परता दिखाकर खोजा परिवार, पहचान और सत्यापन के बाद पिता को…
नौ स्थानों पर स्थापित प्रतिमाओं के दर्शन को उमड़ रही भीड़, अग्निशमन यंत्र और बालू-पानी…