सपा के राष्ट्रीय स्तर के नेता कर रहे जाली नोट बांटने व बेचने का कृत्य: शलभमणि

तमकुहीराज के जाली नोट कांड पर जताई चिंता

जब जब मिली है सपा को ऊर्जा, प्रदेश को अराजकता में झोंका

राजापाकड़/कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)l देवरिया सदर के भाजपा विधायक शलभमणि त्रिपाठी ने कहा कि कुशीनगर के तमकुहीराज में जाली नोट बांटने व बेचने जैसा देशद्रोही कृत्य सपा के राष्ट्रीय स्तर के नेता कर रहे हैं। लोकसभा चुनाव के बाद सपा के लोग गांव गांव में अराजकता फैला रहे हैं। जब जब सपा को ताकत या ऊर्जा मिली है तब तब उसने प्रदेश को अराजकता की आग में झोंकने का प्रयास किया है।
वह शुक्रवार की सायं अपने पैतृक गांव दुदही विकास खंड के ग्राम पंचायत दुमही में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होकर वापस लौटते समय बरवा राजापाकड़ के सीताराम चौराहा पर मीडिया से रुबरू थे।

उन्होंने कहा कि कन्नौज में एक नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में सपा नेता नवाब सिंह यादव का नाम सामने आया। पीड़िता ने स्वयं वीडियो बनाकर साक्ष्य जुटाया। कार्यवाही हो रही है। अयोध्या में एक अनुसूचित के साथ दुष्कर्म के मामले में सपा नेता मोइन खान का नाम सामने आया वहां भी सरकार द्वारा कड़ी कार्रवाई की गई। अब तमकुहीराज जाली नोट कांड में सपा के राष्ट्रीय स्तर के नेताओं की संलिप्तता पार्टी की पोल खोल रही है। विधायक ने कहा कि आर्थिक गतिविधियों को प्रभावित करने वाली यह देश विरोधी घटना बहुत बड़ी है और इसमें तमाम बड़े लोगों का नाम सामने आ रहा है। इसमें नेपाल का लिंक भी सामने आया है। जनता ने सपा वर्ष 2017 में व वर्ष 2022 में जवाब दिया था, 2024 में नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाया। जनता सपा को वर्ष 2027 में भी जवाब देगी। इस दौरान कुंदन मिश्र, आशीष मिश्र, मंटू राय, सौरभ मिश्र, रंजीत मौर्य, विकास कुशवाहा, जगदीश, भुआल गोंड आदि मौजूद रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

युवा चेहरे पर दांव की चर्चा, बीकापुर में हरिशंकर यादव की सक्रियता ने बढ़ाई सियासी हलचल

बीकापुर में सपा की सियासत गर्म, युवा चेहरे के रूप में हरिशंकर की दावेदारी चर्चा…

11 hours ago

किसानों की सिंचाई व्यवस्था मजबूत करना सरकार की प्राथमिकता: स्वतंत्र देव सिंह

चौधरी चरण सिंह निरीक्षण भवन का किया लोकार्पण संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। सिंचाई एवं…

11 hours ago

तीज की उमंग में सजे हाथ, सेवा भारती ने रचाई संस्कृति की मेहंदी

निःशुल्क मेहंदी शिविर में उमड़ी माताओं-बहनों की भीड़, छात्राओं ने हुनर से सजाए हाथ महराजगंज…

11 hours ago

गंगा सिंह सैथवार का दो टूक ऐलान: पांच टिकट दो, तभी सैथवार समाज का साथ

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। “जो राजनीतिक दल सैथवार समाज को पांच या उससे…

11 hours ago

बैग में निकली नोटों की गड्डियां, 30 लाख से ज्यादा कैश बरामद; गोरखपुर कनेक्शन की जांच

देवरिया में ट्रेन से 30.23 लाख रुपये नकद बरामद, संदिग्ध युवक हिरासत में; गोरखपुर ले…

11 hours ago