हर्षोल्लास के साथ मनाया राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस

सलेमपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)
74 वें गणतंत्र दिवस को सलेमपुर विकासखंड के विभिन्न परिषदीय विद्यालयों और प्राइवेट विद्यालयों में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। जिसमें कहीं प्रधानाध्यापक तो कहीं विशेष अतिथियों ने झंडारोहण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। जिसमें उच्च प्राथमिक विद्यालय मझवालिया न०4 सलेमपुर में विद्यार्थियों ने देश भक्ति नाटक और देश भक्ति गीत प्रस्तुत किया। बच्चो को संबोधित करते हुए प्रभारी सहायक अध्यापक अभिषेक सिंह ने बच्चो को बताया की
गणतन्त्र दिवस भारत का एक राष्ट्रीय पर्व है जो प्रति वर्ष 26 जनवरी को मनाया जाता है। इस वर्ष 2023 में भारत का 74वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। इसी दिन सन् 1950 को भारत सरकार अधिनियम (1935) को हटाकर भारत का संविधान लागू किया गया था। यह भारत के तीन राष्ट्रीय अवकाशों में से एक है, स्‍वतन्त्रता दिवस संविधान के रचियता डाॅ.भीमराव अम्बेडकर हैं। वही इस राष्ट्रीय त्यौहार को सलेमपुर के विभिन्न ग्राम सभाओं में नव निर्मित अमृत सरोवर पर ग्राम प्रधानों ने झंडारोहण किया और सलेमपुर कोतवाली में भी झंडारोहण किया गया साथ ही विभिन्न सरकारी गैर सरकारी संस्थानों में भी झंडारोहण कर बड़े हर्षोल्लास के साथ गणतंत्र दिवस लोगों ने मनाया।

rkpnews@somnath

Recent Posts

खुखुंदू चौराहा के पास भूसे से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, अहिल्यापुर मंदिर गेट के समीप हुआ हादसा

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जनपद में रविवार को एक सड़क हादसा उस समय हो गया जब खुखुंदू…

2 hours ago

पूर्वांचल के स्थानीय नायक फतेह बहादुर शाही पर 16 को विशेष व्याख्यान

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर के मध्यकालीन एवं आधुनिक इतिहास विभाग…

4 hours ago

पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर डीएम-एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

निष्पक्ष व शांतिपूर्ण परीक्षा के लिए अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, 12 केंद्रों पर दो…

4 hours ago

नौतनवां में श्री सतगुरु देव महाराज के मूर्ति स्थापना दिवस पर निकली भव्य शोभायात्रा

भक्तों ने पूरे नगर में किया भ्रमण, सत्संग व प्रवचन से श्रद्धालुओं को मिला आध्यात्मिक…

4 hours ago

पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव का ऐलान, 4 मई को आएंगे नतीजे

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। चुनाव आयोग ने देश के पांच राज्यों में होने वाले…

4 hours ago

गरीबी से जूझते परिवार में बेटी की शादी बनी चिंता, समाजसेवियों ने बढ़ाया मदद का हाथ

नौतनवां क्षेत्र के धोतिंयहवां गांव का मामला, ईद के बाद 26 मार्च को है शादी…

4 hours ago