देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)
जनपद में स्थित विद्यालय स्प्रिंग साइन एकेडमी खरजरवां देवरिया के बच्चों ने बड़े धूमधाम से अपना 74 वां गणतंत्र दिवस मनाया और साथ ही वसंत पंचमी की अवसर पर मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर पूजा अर्चना भी की।
गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर विद्यालय के निदेशक अभिषेक कुमार सिंह के द्वारा झंडा फहराया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य रामसुमेर पाण्डेय ने मुख्य अतिथि के रुप में पधारे विद्यालय के निदेशक को माला पहनाकर उनका स्वागत किया।और बच्चों द्वारा आकर्षक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।
इस गणतंत्र दिवस के अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज देवरिया में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में सम्मानित बच्चों को प्रशस्ति-पत्र व पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य रामसुमेर पाण्डेय ने विद्यालय में उपस्थित सभी बच्चों को गणतंत्र दिवस के बारे में जानकारी दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस मौके पर विद्यालय के समस्त अध्यापक एवं अध्यापिकाएं उपस्थित रहे।
कटक/ओडिशा (राष्ट्र की परम्परा)। ओडिशा के कटक स्थित SCB Medical College and Hospital में सोमवार…
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। । देश में LPG सिलिंडर को लेकर पिछले कुछ दिनों…
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। निर्वाचन आयोग ने रविवार (15 मार्च) को पांच राज्यों और…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गुरु श्री गोरखनाथ शोध पीठ, गोरखपुर में आयोजित “विशाल भारत…
देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जनपद में रविवार को एक सड़क हादसा उस समय हो गया जब खुखुंदू…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर के मध्यकालीन एवं आधुनिक इतिहास विभाग…