Categories: Uncategorized

राष्ट्रीय अटल सम्मान समारोह का आयोजन

19 जनवरी को पूर्वी दिल्ली में होगा – बी एन तिवारी

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। अटल भारत सम्मान फाउंडेशन द्वारा राष्ट्रीय अटल सम्मान समारोह का आयोजन रविवार 19 जनवरी को होने जा रहा है। फाउंडेशन द्वारा समाज के विभिन्न क्षेत्रों में समाजसेवा से उल्लेखनीय योगदान देने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा। फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर राम राणावत समारोह की अध्यक्षता करेंगे। मुख्य अतिथि पद पर पूर्वी दिल्ली के सांसद हर्ष मल्होत्रा और विशिष्ट अतिथि पद पर अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी को आमंत्रित किया गया है। हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता बी एन तिवारी ने जारी बयान में यह जानकारी देते हुए बताया कि हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी को अटल भारत सम्मान फाउंडेशन से आमंत्रण मिल चुका है। समारोह में राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी के साथ राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष प्रोफेसर यशपाल सिंह, राष्ट्रीय प्रचार मंत्री सत्येंद्र झा, राष्ट्रीय प्रवक्ता मदन लाल गुप्ता अनेक राष्ट्रीय और प्रदेश पदाधिकारी भी शामिल होंगे। जारी बयान के अनुसार ग्वालियर के डी एस पी संतोष पटेल, दिल्ली पुलिस के ए सी पी वीरेंद्र पुंज, पायलट मस्टर्ड सरसों तेल निर्माता मुन्ना लाल गोयल, सफदरजंग हॉस्पिटल के पूर्व सुप्रीडेंट डॉक्टर वीरेंद्र रोहिल्ला, महामंडलेश्वर ममता राठौड़ सहित अनेक नामचीन हस्तियां भी समारोह में शिरकत करेंगी। अटल भारत सम्मान फाउंडेशन दिल्ली प्रदेश के अध्यक्ष ने बताया कि समारोह की तैयारियों पूर्ण हो चुकी है। समारोह को ऐतिहासिक और भव्य स्वरूप दिया जा रहा है।

Karan Pandey

Recent Posts

लखनऊ में मातम: खामेनेई की मौत पर महिलाओं का प्रदर्शन

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के निधन की खबर…

6 minutes ago

Ayatollah Ali Khamenei Death: मीटिंग के दौरान सटीक हमला, कैसे हुई मौत?

Ayatollah Ali Khamenei Death: ईरान के सर्वोच्च नेता Ayatollah Ali Khamenei की मौत की आधिकारिक…

53 minutes ago

Jammu Kashmir News: खामेनेई की मौत पर उबाल, श्रीनगर के लाल चौक में गूंजा—‘रहबर तेरे खून से इंकलाब आएगा’

Jammu Kashmir News: जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में ईरान के सर्वोच्च नेता आयातुल्लाह अली खामेनेई की…

1 hour ago

1 मार्च को हुए निधन: इतिहास के पन्नों में दर्ज महान व्यक्तित्वों की पुण्यतिथि

1 मार्च को हुए निधन: इतिहास में दर्ज महत्वपूर्ण व्यक्तित्व1 मार्च को हुए निधन भारतीय…

2 hours ago

महराजगंज में सात माह से मानदेय बंद, रोजगार सेवकों में रोष

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। महराजगंज जिले के ग्राम रोजगार सेवक पिछले सात माह से मानदेय…

3 hours ago

कपास जैसा प्रेम: त्याग, निष्ठा और साथ निभाने का आदर्श

✍️ नवनीत मिश्र “प्रीत करो तो ऐसी करो जैसी करे कपास।जीते जी तन ढके, मरे…

4 hours ago