नाथ योग साधना का मार्ग है: प्रो. संतोष कुमार शुक्ल

डीडीयू के गोरक्षनाथ शोधपीठ में भारतीय ज्ञान परंपरा: नाथ योग विषयकआनलाईन संगोष्ठी संपन्न

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. पूनम टंडन के संरक्षकत्व में महायोगी गुरु श्रीगोरक्षनाथ शोधपीठ द्वारा ऑनलाइन व्याख्यान श्रृंखला के अंतर्गत भारतीय ज्ञान परंपरा: नाथ योग विषय पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ कार्यक्रम समन्वयक डॉ. कुशलनाथ मिश्र के द्वारा मुख्य वक्ता के परिचय एवं प्रस्ताविकी से हुआ।
व्याख्यान के मुख्य वक्ता जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय के संस्कृत एवं प्राच्य विद्या अध्ययन विभाग से प्रो. संतोष कुमार शुक्ल रहे।
प्रो. शुक्ल ने भारतीय ज्ञान परंपरा के संदर्भ में नाथ योग के विविध पक्षों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए गोरखबानी एवं गोरखनाथ के संस्कृत साहित्य के आधार पर नाथ योग के तत्वों को व्याख्यायित किया। प्रो. शुक्ल ने बताया कि नाथ योग साधना का मार्ग है। उन्होंने मुक्ति की चर्चा करते हुए कहा कि नाथ योग का चरम लक्ष्य अलख निरंजन है। मन की स्थिरता के बिना मोक्ष नहीं हो सकता। अमनस्क होने पर ही हम संबोध व अलख निरंजन को सिद्ध कर सकते हैं।
उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि शरीर शुद्धि महत्त्वपूर्ण है। इससे प्राणायाम की तीव्रता बढ़ती है, जिस कारण बिंदु उर्ध्वकर्षण हो पाता है। उन्होंने योगियों के जीवन लक्षण के बारे में चर्चा करते हुए कहा कि चार प्रकार के योगियों के बारे में नाथ संप्रदाय में संदर्भ मिलते हैं। यथा आरंभ योगी, घट योगी, परिचय योगी तथा निष्पत्ति योगी। उन्होंने प्रत्येक योगी के आचार व विचार के बारें विस्तार से चर्चा किया।
आनलाइन व्याख्यान का संचालन शोधपीठ के रिसर्च एसोसिएट डॉ. सुनील कुमार द्वारा किया गया। शोधपीठ के सहायक निदेशक डॉ. सोनल सिंह द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
शोधपीठ के सहायक ग्रन्थालयी डॉ. मनोज कुमार द्विवेदी, शोध अध्येता हर्षवर्धन सिंह, कुंवर रणंजय सिंह सहित नेपाल से प्रो. भागवत ढकाल, डा. सुधाने के साथ ही विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के आचार्य सहित डॉ. लक्ष्मी मिश्र, डॉ. आमोद राय, डॉ. कुलदीपक शुक्ल, डॉ. रंजन लता, सुधीर तिवारी आदि जुड़े रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

सरकारी योजना का लाभ पाने का मौका, जरूरी दस्तावेजों के साथ 31 जुलाई को पहुंचें हाटा

कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…

17 hours ago

यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…

1 day ago

घर में घुसे जहरीले कोबरा ने ली मासूम की जान, 10 वर्षीय सपना की मौत से गांव में मातम

निचलौल रेफर के बाद जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम, रेस्क्यू टीम…

2 days ago

बीबीएयू में राष्ट्रीय मीडिया कार्यशाला, जिम्मेदार पत्रकारिता और फैक्ट-चेकिंग पर दिया गया जोर

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शनिवार को जनसंचार एवं पत्रकारिता…

2 days ago

भूगोल की पढ़ाई के खुले नए रास्ते, अब किसी भी संकाय के छात्र ले सकेंगे प्रवेश

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की विद्या परिषद ने भूगोल विषय की…

2 days ago

भाजपा नेताओं ने कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का किया भव्य स्वागत

बभनान/बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सूर्य प्रताप…

2 days ago