चांदिवली विधानसभा से नसीम खान ने दाखिल किया नामांकन

नामांकन के दौरान उमड़ा जनसैलाब

मुंबई (राष्ट्र की परम्परा)। सोमवार को महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष मोहम्मद आरिफ (नसीम) खान ने चांदीवली विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में नामांकन पत्र दाखिल किया। उन्होंने सुबह ठीक 10 बजे साकीनाका मेट्रो स्टेशन, 90 फिट रोड, काजुपाड़ा पाइपलाइन से एलबीएस रोड होते हुए विद्याविहार स्थित 168 चुनाव रिटर्निंग ऑफिसर के कार्यालय में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। बता दें कि साकीनाका से लेकर विद्याविहार चुनाव कार्यालय तक करीब 8 से 10 हजार लोगों का जनसैलाब दिखाई दिया। जगह-जगह महिलाओं ने आरती उतारकर उन्हें चुनाव जीतने का आशीर्वाद दिया और फूल-मालाओं की वर्षा कर उनका जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस विधायक भाई जगताप, पूर्व मंत्री सुरेश शेट्टी, मुंबई कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष चरण सिंह सप्रा शिवसेना (उबाठा ) के विजू शिंदे, सोमनाथ सांगले, एस अन्नामलाई, बालाजी सांगले, सनी आचरेकर, प्रशांत नलगे, हीरालाल यादव, बालकृष्ण गेट, मयूर राठौड़, उमाकांत भांगिरे, प्रशांत मोरे, चंदन सावंत, साईनाथ कटके राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार) मुंबई महासचिव बाबू बट्टेली, तालुका अध्यक्ष अबू स्वालेहा, रत्नाकर शेट्टी, व्यासदेव पवार, चेतन जाधव, फरमान रेन, शांताराम मोरे, आरिफ शेख, राजेंद्र धवल, महिला तालुका अध्यक्ष छाया मयेकर के साथ समाजवादी पार्टी और अन्य दलों के नेता और कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।

Karan Pandey

Recent Posts

टैलेंट की ताकत बनाम ताकत का टैलेंट

ऊर्जा, युद्ध और प्रतिष्ठा: वैश्विक राजनीति में शक्ति का बढ़ता वर्चस्व नोबेल शांति पुरस्कार: प्रतिष्ठा…

39 minutes ago

RR vs CSK Match Report: राजस्थान रॉयल्स की धमाकेदार जीत, चेन्नई को 8 विकेट से हराया

RR vs CSK Match Report: आईपीएल मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को…

2 hours ago

UP IPS Transfer: 27 IPS अधिकारियों का तबादला, 13 जिलों के एसपी-एसएसपी बदले

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार देर शाम बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते…

2 hours ago

रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर, डॉलर के मुकाबले ₹95 के पार; ईरान-अमेरिका तनाव का असर

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। वैश्विक बाजार में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय रुपया सोमवार…

2 hours ago

पाकिस्तान में मसूद अजहर के भाई ताहिर अनवर की संदिग्ध मौत, बहावलपुर में मिला शव

नई दिल्ली/बहावलपुर (राष्ट्र की परम्परा)। पाकिस्तान में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े ताहिर अनवर की…

3 hours ago

बाल विवाह रोकने के लिए जागरूकता अभियान, चैंपियनों को किया सम्मानित

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)l मिशन शक्ति 0.5 के द्वितीय चरण और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ…

9 hours ago