जमीनी विवाद में मारपीट आधा अर्जन लोग घायल

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। आदर्श नगर पंचायत सिकंदरपुर के मोहल्ला मानापुर में जमीनी विवाद को लेकर सोमवार को दो पक्ष आमने सामने हो गए।जिस में दोनों पक्ष में लाठी-डंडों ,कुदाल व चाकू से हमला कर दो महिलाओं सहित पांच लोगों को घायल कर दिया।सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज हेतु स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भिजवाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद गम्भीर स्थिति को देख चिकित्सक ने उनमें से दो को सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। मानापुर निवासी 45 वर्षीय शिवशंकर मौर्य आरोप लगाया कि वह अपनी पत्नी 38 वर्षीय इंदु देवी वह 45 वर्षीय भाई शिवसागर उसकी 38 वर्षीय पत्नी सरोज देवी व 18 वर्षीय पुत्र गनेश के साथ खेत में सिंचाई कर रहे थे उसी समय उनके पड़ोसी जिनसे जमीन को ले कर पुरानी रंजिश चली आ रही थी, 52 वर्षीय नथुनी व 25 वर्षीय कृष्ण पुत्र आधा दर्जन पट्टीदारो के साथ मौके पर पहुंच कर लाठी डंडो,कुदाल व चाकू से हमला कर दिए। जिससे 2 महिलाओं सहित 5 लोग बुरी तरह से घायल हो गए।घायलों में शिवशंकर वर्मा,गणेश,इंदू देवी ,सरोज देवी शिव सागर हैं।
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा।जहा जांच के बाद डॉक्टर ने बुरी तरह घायल शिव सागर व इंदु देवी को सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

Karan Pandey

Recent Posts

देवरिया के शिक्षकों के बीच पहुंचे नरेंद्र तिवारी, चुनावी अपील के साथ शिक्षिकाओं की समस्याएं भी सुनीं

देवरिया में शिक्षक MLC चुनाव की सरगर्मी तेज! नरेंद्र तिवारी ने संभाला मोर्चा, ध्रुव कुमार…

6 hours ago

बाजार में बिछड़े दो बच्चों को मिशन शक्ति टीम ने परिजनों से मिलाया

बच्चों को सकुशल पाकर परिजनों ने पुलिस टीम की सराहना की शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)।…

8 hours ago

दुर्गा पूजा पंडालों और विसर्जन घाटों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर जोर

शहर से लेकर तहसील क्षेत्रों तक अधिकारियों ने की निगरानी, आयोजकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…

11 hours ago

फॉरेस्ट क्लब के ओमेगा पार्टी हॉल में अवैध हुक्काबार का खुलासा दो गिरफ्तार

कम उम्र के लड़के-लड़कियों को बुलाकर हुक्के का नशा कराने की सूचना पर कार्रवाई गोरखपुर(राष्ट्र…

12 hours ago

दुर्गा पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था पर अधिकारियों की नजर

सीओ गोरखनाथ रवि सिंह और एसीएम प्रथम पवन कुमार जायसवाल ने किया निरीक्षण गोरखपु(राष्ट्र क़ी…

12 hours ago

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को वापस मिले 15,500 रुपये

सुरौली पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित को दिलाई शत-प्रतिशत धनराशि देवरिया…

12 hours ago