सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) सलेमपुर के सिंचाई विभाग स्थित डाकबंगले पर नारी शक्ति बंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें उमड़ी महिलाओं को शासन स्तर से संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई।
राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम व्यापक विजन वाला कानून है। इस कानून की ताकत से परिवार से समाज तक हर स्तर पर महिलाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। पीएम उज्जवला योजना महिलाओं को सशक्त उनके बेहतर स्वास्थ्य व पूरे परिवार को धुएं से मुक्ति दिलाने में अहम भूमिका है। प्रदेश में जो भी आवास निर्मित किए गए हैं। इनमें से अधिकांश आवास मातृशक्ति के नाम आवंटित किए गए हैं।
सांसद रविन्दर कुशवाहा ने कहा कि भारत की महिला पूरे देश को दिशा दे रही है। देश में प्रथम व्यक्ति के रूप में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू समस्त महिला शक्ति का गौरव बढ़ा रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश की नारी शक्ति दुनिया में परचम लहरा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में देश की महिला आर्थिक सामाजिक रूप से सशक्त हुई है।
कार्यक्रम को निर्मला गौतम,जयनाथ कुशवाहा गुड्डन,अमरेश सिंह बबलू,अमरदत्त यादव,कन्हैया लाल जायसवाल,राजू पहाड़ी,रविन्द्र श्रीवास्तव,बलबीर सिंह दादा,माया जायसवाल,बीना त्रिपाठी ने भी सम्बोधित किया।
उक्त अवसर पर अनिल ठाकुर,अजय दूबे वत्स,अनूप उपाध्याय,अशोक तिवारी,विनय पाण्डेय, दीपक श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
foto goo चित्रकूट (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले में प्रेम प्रसंग…
फोटो X गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले सियासी घमासान…
फोटो goo गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में प्रेम संबंध और शादी…
AI निर्मित बरेली में 13 अक्टूबर को हो सकती है बड़ी घोषणा, 2500 से बढ़कर…
मकेर में 15 मिनट के भीतर दो जगह टूटे तटबंध, घरों से लेकर खेतों तक…
फोटो goo मुजफ्फरपुर, दरभंगा और सीतामढ़ी में सबसे अधिक हादसे, बाढ़ के पानी में गहराई…