जन-जन के अटूट विश्वास का प्रतिबिंब हैं नरेंद्र मोदी: भवानजी

मुंबई(राष्ट्र की परम्परा)
एन डी ए की जीत पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता और मुंबई के पूर्व उप महापौर बाबूभाई भवानजी ने कहा है कि पीएम मोदी जन जन के अटूट विश्वास का प्रतिबिंब हैं।उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में एनडीए को लगातार तीसरी बार सेवा का मौका देने के लिए देश की जनता को नमन करता हूं.
लोकसभा चुनाव में एनडीए की जीत पर बीजेपी नेता भवानजी का पहला रिएक्शन सामने आया है। एनडीए को लोकसभा चुनाव में मिली जीत पर जनता का आभार व्यक्त किया है. भवानजी ने कहा, ”नया भारत इस जनादेश के साथ विकास यात्रा को और गति और शक्ति देने के लिए तैयार है.”
उन्होंने कहा, ”एनडीए की यह विजय देश के लिए अपना जीवन खपा देने वाले नेता नरेंद्र मोदी में जन-जन के अटूट विश्वास का प्रतिबिंब है. यह नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के विजन पर जनता-जनार्दन का विश्वासमत है. यह जन आशीर्वाद मोदी के बीते एक दशक के गरीब कल्याण, विरासतों के पुनरोत्थान, महिलाओं के स्वाभिमान व किसान कल्याण के कार्यों की सफलता का आशीष है. नया भारत इस जनादेश के साथ विकास यात्रा को और गति और शक्ति देने के लिए तैयार है.
भवानजी ने आगे कहा, ”प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए को लगातार तीसरी बार सेवा का मौका देने के लिए देश की जनता को कोटि-कोटि नमन करता हूं. लगातार तीसरी जीत ने यह स्पष्ट कर दिया है कि जनता का विश्वास सिर्फ और सिर्फ नरेंद्र मोदी के साथ है.
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी एनडीए की जीत पर जनता का आभार जताया. उन्होंने कहा कि देश की जनता-जनार्दन ने एनडीए पर लगातार तीसरी बार अपना विश्वास जताया है. भारत के इतिहास में ये एक अभूतपूर्व पल है. मैं इस स्नेह और आशीर्वाद के लिए अपने परिवारजनों को नमन करता हूं. मैं देशवासियों को विश्वास दिलाता हूं कि उनकी आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए हम नई ऊर्जा, नई उमंग, नए संकल्पों के साथ आगे बढ़ेंगे. सभी कार्यकर्ताओं ने जिस समर्पण भाव से अथक मेहनत की है, मैं इसके लिए उनका हृदय से आभार व्यक्त व अभिनंदन करता हूं।

rkpnews@somnath

Recent Posts

भारत की सुरसम्राज्ञी आशा भोसले का अवसान: एक युग का अंत, एक अमर धरोहर की शुरुआत

“सुरों की रानी चली गईं: आशा भोसले के साथ खत्म हुआ एक स्वर्णिम युग” Rkpnews…

8 hours ago

फार्मर रजिस्ट्री में लापरवाही पर सख्ती, 18 कर्मचारियों का वेतन रोका

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में फार्मर रजिस्ट्री अभियान…

11 hours ago

सेवा भारती के नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में हजारों लोगों का उपचार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जन्म जयंती के उपलक्ष में…

11 hours ago

प्रकृति की सुंदरता: एक सोच

गर्दन को झुकाकर मोबाइल में यदिअजनबी रिश्तों से हम जुड़ सकते हैं,हकीकत के रिश्तों में…

11 hours ago

साइकिल यात्रियों ने दिया जल संरक्षण और फिटनेस का संदेश

खलीलाबाद में साइकिल यात्रा का भव्य स्वागत संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। ‘जल ही…

12 hours ago

निर्माणाधीन नाले का निरीक्षण, गुणवत्ता और समयबद्धता पर जोर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के नगर पंचायत मगहर के शासन द्वारा मनोनीत…

12 hours ago